राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
कांदिवली। गीता जयंती के अवसर पर पोईसर जिमखाना में श्रीमद्भगवद्गीता पर व्याख्यान एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट पत्रकारिता एवं श्रीमद्भगवदगीता के प्रचार में उल्लेखनीय योगदान करने के लिए न्यूज़ पोर्टल pen-n-lens के मुख्य संपादक अमित मिश्रा को उत्तर मुंबई के लोकप्रिय सांसद गोपाल शेट्टी तथा इस्कॉन के स्वामी श्री कृष्ण भजन दास ने सम्मानित किया है। अमित मिश्रा ने सभी को धन्यवाद दिया है।
नृत्य साम्राज्ञी पद्मश्री डॉ.सितारा देवी की सुपुत्री डॉ.जयंती माला और उनकी टीम ने श्री कृष्ण लीला का भव्य और चित्ताकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सम्पूर्ण आयोजन को कृष्णमय और यादगार बना दिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कृष्ण प्रेमी एवं गणमान्य उपस्थित रहे।
पुष्टि मार्ग भूलेश्वर, मोटा मंदिर के गोस्वामी 108 राजकुमार महाराज, दहिसर की विधायक मनीषा ताई चौधरी, पोईसर जिमखाना के अध्यक्ष मोहन भंडारी, उपाध्यक्ष करुणाकर शेट्टी, गीता जयंती समारोह आयोजन समिति के अध्यक्ष भाजपा नेता डॉ. योगेश दूबे, उत्तर मुम्बई भाजपा के जिलाध्यक्ष गणेश खणकर, विनोद शेलार, पंडित पवन त्रिपाठी, ज्ञानमूर्ती शर्मा, मंडल अध्यक्ष अरविंद यादव, उत्तर मुम्बई भाजपा की प्रचार प्रमुख नीलाबेन सोनी, पूर्व नगरसेवक जगदीश ओझा तथा पूर्व नगरसेवक जितेन्द्र पटेल तथा मायाशंकर चौबे सहित सभी स्थानीय पूर्व नगरसेवक, भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता आदि कार्यक्रम में उपस्थित रहे।


Leave a Reply