नि:शुलक हेल्थ कैंप में लोगों ने कराई जांच

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
खुर्जा (बुलंदशहर)। पीली कोठी आरएसएस कार्यालय के पास क्षेत्र के भारतीय किसान यूनियन हलधर के सौजन्य से नि:शुलक हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर में डॉक्टर एस.के. शर्मा और जूनियर डॉक्टर लक्ष्मीकांत उपस्थित रहे। कैंप में आए लोगों का नि:शुलक चेकअप किया गया।
आयोजक के अनुसार, गरीबों को दवा भी वितरित की गई। कुछ महंगी दवाईयों पर 50 प्रतिशत की छूट दी गई। स्वास्थ्य शिविर में कुलदीप, शिव शंकर कौशिक, प्रियंका शर्मा, धीरज कुमार शर्मा, मनोज कुमार, गीता देवी, महेंद्र सिंह, हरीश शर्मा, खुशबू आदि उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*