राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
मीरजापुर। पुलिस लाइन स्थित सभागार में ग्राम प्रहरियों (चौकीदारों) का एक सम्मेलन आयोजित किया गया। इस बीच पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन ने चौकीदारों को ठंड से बचने के लिए कंबल वितरित किए। साथ ही उन्हें मिलने वाले वेतन-भत्ता, वर्दी, टॉर्च, साइकिल इत्यादि के विषय में पूरी जानकारी दी। कुछ चौकीदारों की कई समस्याएं थीं, उनकी सुनवाई कर के त्वरित निराकरण के लिए सम्बन्धित को आदेश दिया है।
उल्लेखनीय है कि ग्राम प्रहरी पुलिस विभाग का एक महत्वपूर्ण एवं अभिन्न अंग हैं, जिन्हें कर्तव्यों एवं दायित्वों का बोध कराते हुए उनके ग्राम क्षेत्र में होने वाले अपराध एवं अवैध गतिविधियों सहित अन्य आपराधिक कृत्यों की तत्काल सूचना का सम्प्रेषण सम्बन्धित को करने हेतु बताया गया। पुलिस अधिकारियों ने चौकीदारों को अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर नितेश सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर- शैलेन्द्र प्रकाश त्रिपाठी, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन मनमोहन आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply