राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। विद्यालय का आखिरी दिन सभी विद्यार्थियों के लिए बड़ा कशमकश भरा होता है। जहां एक ओर उज्जवल भविष्य बाहें फैलाए उनका स्वागत करने को तैयार खड़ा होता है, वहीं विद्यालय की मधुर स्मृतियां, शिक्षकों का प्यार और लगाव उन्हें वहीं रुक जाने को बाध्य करता है। ऐसी कुछ स्थिति आज प्रताप विहार स्थित इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल में देखने को मिली।
शनिवार, 3 फरवरी को 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह ‘लम्हे’ का आयोजन था। कार्यक्रम का प्रारंभ सम्मानित अतिथियों- विद्यालय सचिव प्रियंक जोशी, उप सचिव अमित सिन्हा, निदेशक पंकज जोशी के स्वागत एवं तेज व पवित्रता के प्रतीक पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। विद्यार्थियों ने गणेश वंदना की प्रस्तुति की तो 11वीं के विद्यार्थियों ने अपने सीनियर्स के सम्मान में आर्केस्ट्रा, नृत्य, संगीत, माइम एक्ट तथा विभिन्न प्रकार के खेलों के माध्यम से माहौल को खुशनुमा बना दिया।
12वीं के विद्यार्थियों ने भी अपने भाषण तथा कविता आदि के माध्यम से विद्यालय आई.पी.एस. से जुड़ी अपनी स्मृतियों का उद्गार कर सभी को भाव-विभोर कर दिया। प्रधानाचार्य मधुकर प्रिय ने विद्यार्थियों के साथ बिताए कुछ महत्वपूर्ण पलों का वर्णन करते हुए उन्हें उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए केक काटा गया।इसके अलावा रैंप वॉक और अनेकानेक प्रश्नों के आधार पर कनक चौधरी को मिस आईपीएस तथा नव हार्डी को मिस्टर आईपीएस 2023 -24 चुना गयाI अंत में विद्यालय की उप प्रधानाचार्या श्रीमती कल्पना सीज़ो ने सभी सदस्यों का धन्यवाद किया।


Leave a Reply