राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
बोरीवली (मुम्बई)। भारतीय जनता पार्टी का ‘घर-घर चलो अभियान’ शुरू हो चुका है। उसके तहत दहिसर की विधायक मनीषाताई चौधरी बोरीवली पहुंची। यहां उन्होंने लेखक एवं वरिष्ठ पत्रकार अमित मिश्रा से उनके निवास पर भेंट की और मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया।
विधायक मनीषा ताई चौधरी ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास ही भारतीय जनता पार्टी का मिशन है, ताकि देश तरक्की करे और हर नागरिक खुशहाल रहे। साथ ही उन्होंने यह भी दोहराया कि यही “मोदी की गारंटी” है, जो महान भारतवर्ष को विश्वगुरु बनाने की दिशा में आगे ले जा रही है।
उल्लेखनीय है कि भाजपा के कार्यकर्ता, नेता और सांसद-विधायक पार्टी के मिशन-2024 के तहत लगातार ‘घर-घर चलो अभियान’ चला रहे हैं। वे लोगों को बताते हैं कि अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण से लेकर कश्मीर में धारा 370 हटाना, आयुष्मान भारत योजना, गरीब कल्याण योजना, उज्जवला गैस योजना, मुद्रा लोन, प्रधानमंत्री आवास योजना, हर घर जल योजना, किसान सम्मान निधि और अटल पेंशन योजना सहित अनेकों कार्यक्रम ऐसे सफल हो रहे हैं, जो देशवासियों के हित में हैं। इसीलिए नरेंद्र मोदी विश्व भर में लोकप्रिय भी हो रहे हैं।
अमित मिश्रा के निवास पर विधायक मनीषाताई चौधरी के साथ पूर्व नगरसेवक जितेंद्र पटेल, वार्ड अध्यक्ष शशिकांत कदम, दीपक वोरा, राजन वोरा, हृदय मिश्रा, उत्तम सिंह, किरण सिंह, छाया सिंह आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply