जितेन्द्र गौड़ एमएलसी सुरेंद्र चौधरी के जिला प्रतिनिधि नियुक्त

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य एवं एमएलसी सुरेंद्र चौधरी ने विजय नगर सेक्टर 11 निवासी जितेन्द्र गौड़ को गाजियाबाद का प्रतिनिधि नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से मानी जाएगी। गौड़ ने इसके लिए सुरेंद्र चौधरी के प्रति अभार व्यक्त किया है।
उल्लेखनीय है कि जितेन्द्र गौड़ धोबी समाज के कद्दावर नेता हैं और अनेक सामाजिक संगठनों से भी जुड़े हैं। गाजियाबाद के लाइनपार क्षेत्र में वह बहुत ही लोकप्रिय हैं और लोग उन्हें एक समाजसेवी के रूप में मान-सम्मान देते हैं। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य एवं एमएलसी सुरेंद्र चौधरी का प्रतिनिधि बनने पर सर्व समाज में हर्ष है। जितेन्द्र गौड़ को बधाई देने वालों का तांता लगा है। वहीं खुद जितेन्द्र ने कहा है कि वह सुरेंद्र चौधरी द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ निभाएंगे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*