पोदार लर्न स्कूल ग्रेटर नोएडा में आयोजित हुआ वसंत मेला

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गौतमबुद्ध नगर। पोदार लर्न स्कूल ग्रेटर नोएडा में वसंत मेले (स्प्रिंग कार्निवल) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जहां मुख्य अतिथि तारक मेहता फेम प्रसिद्ध बांसुरी वादक एवं स्पिरिचुअल स्पीकर देवांग सोनी ने दीप प्रज्वलित कर किया, वहीं विशिष्ट अतिथि शिक्षाविद मधुकर प्रिय एवं रेनू शर्मा ने संयुक्त रूप से नवनिर्मित सेंसरी स्पा रूम का उद्घाटन किया।
कार्यक्रम में देवांग सोनी ने विभिन्न देशभक्ति एवं फिल्मी गीतों, जैसे मेरे राम आए हैं, वंदे मातरम्, संदेशे आते हैं, हीरो धुन आदि की धुन बांसुरी पर सुना कर सबका मन मोह लिया। विद्यालय की नन्ही बालिका ने गणेश वंदना पर एकल नृत्य प्रस्तुत कर सभी को आकर्षित किया। साथ ही अन्य छात्रों ने वंदेमातरम, लोक नृत्य एवं ऑर्केस्ट्रा पर विभिन्न धुनें बजाकर दर्शकों को तालियां बजाने पर मज़बूर कर दिया।
प्रधानाध्यापिका अंतरा राय ने बताया कि इस सुनहरे स्प्रिंग कार्निवल में सभी लोगों के लिए प्रवेश निशुल्क था। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की विभिन्न सोसायटीज से लोगों के आवागमन के लिए बस की व्यवस्था की गई थी। मेले में आने वाले बच्चों के लिए नृत्य, पेंटिंग, सिंगिंग आदि प्रतियोगिताओं के साथ विभिन्न स्टॉल पर मुफ़्त मनोरंजक खेलों, फेस पेंटिंग, आर्ट एंड क्राफ्ट कॉर्नर, एक मिनट क्विज आदि का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों के साथ-साथ बड़ों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।
बच्चों के साथ आई उनकी माताओं ने रैंप वॉक, म्यूजिकल चेयर, जुंबा विद आदि में भागीदारी की, तो पिताओं ने स्पिन द व्हील, शो योर पावर आदि में भाग लिया। सभी को ओपन स्टेज पर परफॉर्म करने और विभिन्न वाद्य यंत्रों पर हाथ आजमाने का मौका दिया गया। इस अवसर पर विद्यालय कमेटी के सचिव पंकज जोशी, प्रबंधन सदस्या उमा सूरी सिन्हा, कल्पना सीज़ो, श्रद्धा सिंह, प्रिया वर्मा, पारुल गौड़, ऑस्टिन जॉनसन, शैलेन्द्र, राहुल, विनय आदि उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*