अकादमी ला रही है कविता आपके द्वार: ऋषि कुमार शर्मा

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। मनुष्यता के लोप के इस दौर में वैचारिक संकट से निपटने के लिए महफिल-ए-बारादरी जैसे आए आयोजन संजीवनी का काम कर रहे हैं। यह विचार कार्यक्रम अध्यक्ष व सुप्रसिद्ध शायर भारत दीप माथुर का था। उन्होंने कहा कि वैचारिक विविधता के क्षेत्र में बारादरी बेमिसाल कम कर रही है।
आगरा से आए माथुर ने फरमाया, ‘तुम्हारे शहर में उल्फत की क्या खपत होगी, तुम्हारे शहर में मैं कारोबार करना चाहता हूं।’ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं हिंदी अकादमी के उप सचिव ऋषि कुमार शर्मा ने कहा कि वैश्वीकरण के इस दौर में हमें भाषा के संरक्षण का बीड़ा उठाना पड़ेगा। अकादमिक स्तर पर उन्हें यह अवसर मिला है कि आज अकादमी आपके दरवाजे तक आ रही है। कविता आपके द्वार के सार्थक नतीजे भी देखने को मिल रहे हैं।
नेहरूनगर स्थित सिल्वर लाइन प्रेस्टीज स्कूल में आयोजित बारादरी के अती विशिष्ट अतिथि पंकज शर्मा ने कहा कि अदब की दुनिया में बारादरी में अपना कलाम पढ़ना आज सम्मान की बात समझी जाती है। उनकी पंक्तियां ‘जब मैं तन्हा हो जाऊंगा, गुमनामी में खो जाऊंगा, दुनिया के बंधन टूटेंगे, जब मेरे मुझ से रुठेंगे, विशेष रूप से सराही गई।
बारादरी के अध्यक्ष गोविंद गुलशन ने ‘मुझको इस बार दुआओं का असर देखना है, कैसे बच पाता है आंधी में शजर देखना है’ पर भरपूर दाद बटोरी। बारादरी की संस्थापक डॉ. माला कपूर ‘गौहर’ का शेर ‘सारे मंजर पर छा रहा है कोई, हर जगह मुस्कुरा रहा है कोई… भी सराहा गया। सुरेंद्र सिंघल ने अपने शेर पर भरपूर दाद बटोरी।
कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. तारा गुप्ता की सरस्वती वंदना से हुआ। संचालन खुशबू सक्सेना ने किया। सुभाष चंदर, जगदीश पंकज, बी. के. वर्मा ‘शैदी’, डॉ. वीना मित्तल, डॉ. सुधीर त्यागी, आलोक यात्री, उर्वशी अग्रवाल ‘उर्वी’, अनिमेष शर्मा आतिश, सुभाष अखिल, नेहा वैद, सोनम यादव, देवेन्द्र शर्मा ‘देव’, तुलिका सेठ, प्रीति त्रिपाठी, मनीषा जोशी, संजीव शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, विनय विक्रम सिंह, ऋचा सूद, मृत्युंजय साधक, शुभ्रा पालीवाल, प्रखर पुंज, संजीव जैन, अनुज गुरुवंशी, अंजू साधक आदि की रचनाएं भी साराही गईं।
इस अवसर पर पंडित सत्यनारायण शर्मा, वागीश शर्मा, विश्वेंद्र गोयल, संगीता गोयल, कुलदीप, उपेन्द्र गोयल, राष्ट्र वर्धन अरोड़ा, देवेन्द्र गर्ग, उत्कर्ष गर्ग, नंदिनी शर्मा, प्रताप सिंह, अमित कुमार, डॉ. मनीषा त्यागी, डॉ. अंजलि त्यागी, वीरेन्द्र सिंह राठौर, राकेश सेठ, अनिल कुमार शर्मा, उर्मिल शर्मा व डॉ. शगुन गोयल सहित बड़ी संख्या में काव्य अनुरागी उपस्थित थे।

admin
About admin 3409 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*