नोएडा में माकपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाई अंबेडकर जयंती

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नोएडा। दलित शोषण मुक्ति मंच नोएडा कमेटी द्वारा सेक्टर- 8 स्थित कार्यालय पर महान समाज सुधारक और भारतीय संविधान के निर्माता डॉक्टर भीमराव आंबेडकर जयंती केक काटकर बड़े धूमधाम से मनाई गई। दलित शोषण मुक्ति मंच, भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी), जनवादी महिला समिति व सीटू के कार्यकर्ताओं ने नमन करते हुए पुष्प अर्पित किए।
रविवार को आयोजित कार्यक्रम में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी दिल्ली एनसीआर राज्य सचिव कामरेड केएम तिवारी ने बाबा साहब के योगदान को याद करता हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा को क्यों हराना जरूरी है, इस पर भी प्रकाश डाला। दलित शोषण मुक्ति मंच नोएडा कमेटी के अध्यक्ष रमाकांत सिंह, सचिव धर्मेंद्र कुमार गौतम, उपाध्यक्ष भीखू प्रसाद, कोषाध्यक्ष दुर्गा राम ने कहा कि दलित शोषण मुक्ति मंच डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के सपनों को साकार करने के काम को आगे बढ़ाएगा।
सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा ने कहा कि संवैधानिक जनतांत्रिक अधिकारों को बचाने के लिए लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा को हराना बहुत ही जरूरी है और गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार सपा नेता डॉक्टर महेंद्र सिंह नागर को जिताने की अपील की। इस अवसर पर कार्यक्रम को जनवादी महिला समिति की नेता आशा यादव, गुड़िया देवी, सरोज, सीमा देवी, सीटू नेता रामसागर, लता सिंह, राम स्वारथ, राजकरण सिंह, भरत डेंजर, विजय गुप्ता, धनराज गौतम आदि ने भी संबोधित किया।

admin
About admin 3409 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*