गाजियाबाद : भारतीय सर्व समाज महासंघ ने अतुल गर्ग को दिया समर्थन

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। भारतीय सर्व समाज महासंघ तथा इंडियन किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी रामकुमार वालिया ने भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी अतुल गर्ग को समर्थन देते हुए लोगों से इस चुनाव में भारी मतों से उन्हें विजयी बनाने की अपील की है। गुरुवार को वह प्रताप विहार सेक्टर 11 स्थित कुटी मंदिर परिसर में लोकसभा गाजियाबाद भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग के चुनाव प्रचार के लिए आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
उत्तराखंड के पूर्व राज्य मंत्री वालिया ने कहा कि आज भारत के सर्व समाज के नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आंधी चल रही है, जिसमें विपक्ष उड़ जाएगा। उन्होंने कहा कि आज विपक्ष के नेता यह लड़ाई नहीं लड़ रहे है कि वह सत्ता में आए बल्कि इस बात का प्रयास कर रहे हैं कि मोदी जी की सीटें 400 पार न होने पाए। वालिया के अलावा भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा और वार्ड नंबर 55 के बीजेपी पार्षद व भारतीय सर्व समाज महासंघ के महानगर अध्यक्ष संतोष राणा ने जनसभा को संबोधित किया।
भारतीय सर्व समाज महासंघ के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर, चुनाव संचालन समिति के सदस्य व भाजपा नेता जितेन्द्र गौड़ धोबी ने रामकुमार वालिया का स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व उपमेयर एवं चुनाव संचालन समिति गाजियाबाद के संयोजक सुनील यादव, पूर्व पार्षद श्रीमती विमला बिच्छल, प्रताप विहार मंडल अध्यक्ष सुधीर शर्मा, प्रताप विहार युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुधीर दादू, निभा श्रीवास्तव, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रताप विहार मंडल अध्यक्ष मानसिंह चौहान, हेमंत चौहान, राजेश ठाकुर, राकेश वर्मा, मोंटी ठाकुर, स्पर्श अग्रवाल, कैलाश नाथ सिंघल, राधेश्याम त्यागी, श्रीमती दीप्ति चौहान, यश वर्मा धोबी, अजय शर्मा, ज्ञानेंद्र शर्मा, नरेंद्र चौधरी, लोकेश वर्मा, मनोज शर्मा, महेंद्र कपूर, राज नारायण, अजय पटेल, श्रीमती नीलम सिंह, शाहिद आदि उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*