राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
चंडीगढ़। परशुराम महासभा ट्राईसिटी चंडीगढ़ के बैनर तले तीन दिवसीय भगवान परशुराम जन्मोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का बहलाना में भव्य शोभायात्रा के साथ रविवार को समापन हो गया। इस दौरान छठ घाट पर भंडारे का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक मनीष सिंह, संरक्षक बबलू दुबे, अध्यक्ष रतन झा, महासचिव रंजन सिंह, कोषाध्यक्ष आशुतोष मिश्रा व सचिव हर्षित झा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ शुक्रवार को भगवान परशुराम का पूजन, शनिवार को हवन व रविवार को भंडारा व भव्य शोभा यात्रा के साथ किया गया। शोभा यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए और भगवान परशुराम के जयकारों से बहलाना ही नहीं बल्कि पूरा चंडीगढ़ ट्राईसिटी गूंज उठा। साथ ही आयोजकों के अनुसार, भंडारे में 1500 के करीब लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
शोभा यात्रा में बतौर मुख्य अतिथि श्री हिन्दू तख्त के सर्वेशानंद भैरवा, सुमेर शर्मा व अमित शर्मा, शिवसेना हिंदुस्तान के अरविंद गौतम, चंडीगढ़ के पूर्व डिप्टी मेयर अनिल दुबे शामिल हुए। इस अवसर पर श्री हिन्दू तख्त के अशोक तिवारी, नरेंद्र राय, पंचम चौहान, करण वासुदेव, जोसेफ वेदा, कृपानंद ठाकुर, विनोद राणा, नरेश पांचाल, महेंद्र सिंह, कुकु, महेंद्र दुबे, अरविंद दुबे, सौरभ सिंह, राहुल शर्मा, मनजीत झा, पंकज झा, माधव दास, अंकित ठाकुर, ऋषि कुमार, विकास शर्मा, संजय चौबे, आंचल सिंह, राकेश दुबे, सुनील सिंह, जितेंद्र कुशवाहा, मुकेश पाठक, दिलीप यादव आदि भी उपस्थित रहे।


Leave a Reply