राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। वरदान सेवा संस्थान के संस्थापक कमलेश कुमार की जयंती के अवसर पर वरदान मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आए 200 मरीजों ने लाभ उठाया। नि:शुल्क ओपीडी, (जरनल फिजिशियन, स्त्री रोग, बाल रोग, हड्डी रोग, नाक-कान, गला रोग, नेत्र रोग), मोतियबिंद की सर्जरी एवं हड्डियों की जाँच में विशेष छुट दी गयी।
गुरुवार को आयोजित स्वास्थ्य शिविर की ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ को प्रचार प्रमुख तरुण शर्मा ने बताया कि वरदान सेवा संस्थान के अध्यक्ष कृष्ण वीर सिंह सिरोही, वरदान मल्टीस्पेशिलिटी हॉस्पिटल के अध्यक्ष ललित जयसवाल, और वरदान सेवा संस्थान के मंत्री विजय कुमार ने स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ कमलेश कुमार की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया। कार्यक्रम में अमोद मित्तल, शलभ अग्रवाल, श्रीमती गरिमा अग्रवाल, श्रीमती बबिता सिंघल आदि भी उपस्थित रहे।
शिविर के शुभारंभ पर वरदान सेवा संस्थान के संस्थापक कमलेश कुमार के योगदान को करीब-करीब सभी ने याद किया और यह निश्चित किया गया कि आगे से आज के इस दिन को ‘वरदान सेवा दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा। यही कमलेश कुमार के लिए सबसे बड़ी श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर वरदान मल्टीस्पेशिलिटी हॉस्पिटल के डॉ. हिमांशु भारद्वाज (मेडिकल सुपरिटेंडेंट), गजेंद्र शर्मा, विक्रांत सिंह, चारु शर्मा, सिस्टर प्रिया, संजय कुमार एवं वरदान के अन्य सभी डॉक्टर्स व स्टाफ उस्पस्थित रहा।


Leave a Reply