व्यापार बंधु की बैठक में वसीम अली ने बुलंद की साफ-सफाई व जनसुविधाओं की अवाज

राष्ट्रीय जनमोर्चा। संवाददाता
गाजियाबाद। चौधरी वसीम अली एक युवा नेता के रूप में पूरे विजय नगर में लोकप्रिय हैं। मिलनसार स्वभाव और गरीब मजलूमों के लिए संघर्ष करने वाले वसीम जनसमस्यों को लेकर अक्सर चिंतित रहते हैं। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में जिला व्यापार बंधु समिति की बैठक हुई तो वहां भी उन्होंने लोगों की आवाज बुलंद की। उनका कहना है कि सिद्धार्थ विहार में मूलभूत सुविधाओं की अनदेखी की जा रही है। साफ-सफाई व जन सुविधाओं को लेकर यहां का आम नागरिक परेशान है।
30 अक्टूबर की बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त (प्रशासन) चंद्रकांत भूषण कर रहे थे। बैठक में मौजूद सिद्धार्थ विहार व्यापार मंडल के अध्यक्ष चौधरी वसीम अली और वरिष्ठ उपाध्यक्ष हर्ष कुमार ने सिद्धार्थ विहार क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कई मुद्दे उपायुक्त के सामने रखते हुए जल्द से जल्द समस्याओं के निराकरण करने की मांग की।
व्यापारी नेताओं के मुताबिक, सिद्धार्थ विहार में गौण चौक पर सुलभ शौचालय का निर्माण अत्यंत आवश्यक है। साथ ही मुख्य मार्गों, फुटपाथों एवं पार्कों में फैली गंदगी को दूर किया जाए। नियमित साफ-सफाई होनी चाहिए। जगह-जगह जंगली घास एवं छोटी-बड़ी झाड़ियों को हटाया जाए, जिससे क्षेत्र में स्वच्छता, बेहतर आवागमन एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित हो सके।
बैठक में जिले के अन्य व्यापार मंडलों के पदाधिकारी एवं कई विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। उपायुक्त चंद्रकांत भूषण ने चौधरी वसीम अली की जन समस्याओं से जुड़ी मांग पर गंभीरता से विचार करते हुए आवास एवं विकास परिषद व अन्य संबंधित विभागों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

admin
About admin 3400 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*