राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
बुलंदशहर। सेवा समिति (रजि.) की एक साधारण सभा नारायण समाचार पत्रालय खुर्जा में हुई, जिसमें महेश भार्गव को सर्वसम्मिति से पुनः अध्यक्ष चुन लिया गया। इस अवसर पर महेश भार्गव ने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि आप सभी एवं खुर्जा के निवासियों के सहयोग से भवन निर्माण का कार्य तेजी से हो रहा है। जिसकी 25 दिसंबर से पूर्व पूर्ण होने की आशा है।
उन्होंने बताया कि 25 दिसंबर को सेवा समिति भवन का उद्घाटन एवं पंडित मनमोहन मालवीय जयंती दोनों एकसाथ भव्य तरीके से मनाए जाएंगे। समाज की विभिन्न सेवाओं जैसे जलसेवा, जरूरतमंदों को खाद्यान्न, कपड़े, कंबल, ट्राईसाईकिल, सिलाई की मशीन, पुस्तकें आदि की सेवाएं और अधिक सुचारू के साथ नए भवन से संचालित की जाएंगी।


Leave a Reply