चित्रगुप्त सभा खुर्जा ने गंगा दशहरा के अवसर पर पिलाया मीठा पानी

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
खुर्जा (बुलंदशहर)। चित्रगुप्त सभा खुर्जा द्वारा गंगा दशहरा के अवसर पर रविवार को शिव मंदिर पर छबील लगाकर राहगीरों को नींबू पानी शरबत एवं मीठा पानी पिलाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के अध्यक्ष अनिल सक्सेना एडवोकेट ने किया। उन्होंने इस मौके पर कहा कि भीषण गर्मी में लोगों को मीठा पानी पिलाने से पुण्य मिलेगा।
उल्लेखनीय है कि रविवार गंगा दशहरे का पावन दिन है। इस दिन छबील लगाने का विशेष पुण्य मिलता है। रविवार के इस छबील के कार्यक्रम में समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के बुलंदशहर के संरक्षक अमित शर्मा का विशेष सहयोग रहा। वहीं शरबत वितरण के दौरान चित्रगुप्त सभा के संरक्षक प्रमोद स्वरूप सक्सेना, अध्यक्ष अनिल सक्सेना एडवोकेट, सर्वेश सक्सेना, मुकुल सक्सेना, योगेश सक्सेना, विवेक सक्सेना, अपूर्व माथुर एडवोकेट, अनुपम माथुर, लालू सक्सेना और लाल बहादुर सक्सेना आदि उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*