राष्ट्रीय जनमोर्चा संवादददाता
गाजियाबाद। लीलावती पब्लिक स्कूल भूड भारत नगर, लीलावती इंटरनेशनल स्कूल प्रताप विहार और एसबी रिकॉर्ड्स एकेडमी व स्टूडियो द्वारा विद्यालय के संस्थापक सेवाराम बग्गा की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर बग्गा जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर सभी ने उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। उसके बाद सभी बच्चों को प्रसाद वितरित किया गया।
सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में संस्था की महासचिव श्रीमती इंदुबाला बग्गा, लीलावती पब्लिक स्कूल के प्रबंध निदेशक संजय बग्गा, चेयरपर्सन अमित बग्गा, श्रीमती नीरू बग्गा, प्राची बग्गा, सुनीता सचदेवा, विनोद सचदेवा, बेबी खुशी बग्गा, छात्र-छात्राएं, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अन्य स्टाफ भी उपस्थित रहा।
समाजसेवी सेवाराम बग्गा का जन्म 5 अगस्त 1937 को पाकिस्तान के मियांवाली जिले में हुआ था। करीब 10 वर्ष की आयु में वह बंटवारे के बाद परिवार के साथ भारत आ गए। बग्गा जी अपनी जिंदादिली और मेहनत के बलबूते पर समाज के हर वर्ग में लोकप्रिय हुए। उनके व्यक्तित्व को भूलना सचमुच मुश्किल है।


Leave a Reply