प्रतिभाएं राष्ट्र की अमूल्य धरोहर हैं- जितेन्द्र बच्चन

समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया राष्ट्र गौरव सम्मान समारोह-2024 संपन्न
7 राज्यों की 51 प्रतिभाएं सम्मानित
गौतमबुद्ध नगर। ग्रेटर नोएडा स्थित नॉलेज पार्क-3 के पीआईआईटी सभागार में आयोजित समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया (SKFI) राष्ट्र गौरव सम्मान समारोह-2024 रविवार को संपन्न हो गया। इस अवसर पर 7 राज्यों की 51 प्रतिभाओं को अलग-अलग विधाओं में उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए अवार्ड देकर उन्हें सम्मानित किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष, वरिष्ठ पत्रकार व सामाजिक चिंतक जितेन्द्र बच्चन ने कहा कि प्रतिभावान व्यक्ति समस्त व्यवस्था तंत्र, समाज और राष्ट्र को दिशा देते हैं। प्रतिभाएं हमारे राष्ट्र की अमूल्य धरोहर हैं। इनके व्यक्तित्व, प्रतिबद्धता और सृजनात्मकता से समाज को हमेशा प्रेरणा मिलती है। ऐसी प्रतिभाओं को सम्मानित करना एसकेएफआई अपनी जिम्मेदारी समझता है।
अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित कर किया शुभारंभ :
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कुमाऊं एवं गढ़वाल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ बी. एस. राजपूत, अति विशिष्ट अतिथि पीआईआईटी के चेयरमैन डॉ भरत सिंह, एसकेएफआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र बच्चन, विशिष्ट अतिथि मर्चेंट नेवी के अमित शर्मा, एसकेएफआई के राष्ट्रीय संरक्षक अतुल सक्सेना, मशहूर नृत्यांगना अनुराधा शर्मा, प्रख्यात चित्रकार व साहित्कार सुरेश वर्मा जसाला, राष्ट्रीय महासचिव कृष्ण कुमार द्विवेदी और राष्ट्रीय निदेशक विजय कुमार श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। इसके बाद मंचासीन अतिथियों का स्वागत-सत्कार किया गया।


देश के विकास में युवाओं का योगदान – भरत सिंह :
समारोह की अध्यक्षता सुरेश वर्मा जसाला ने की। मुख्य अतिथि सहित मंच पर मौजूद पीआईआईटी के अध्यक्ष भरत सिंह, मार्डन कालेज मोहननगर की प्रिंसिपल डॉ निशा सिंह, एसकेएफआई के मुख्य राष्ट्रीय निदेशक डॉ अशोक कुमार, राष्ट्रीय निदेशक विजय कुमार श्रीवास्तव, पर्यावरण पुरुष रुप चन्द नागर, संस्था के बिहार प्रदेश प्रभारी रमेश प्रसाद श्रीवास्तव, प्रथम अवार्डी सूरज वर्मा, साहित्यकार शरद चन्द लाल और संरक्षक अमित शर्मा ने भी समारोह को संबोधित किया। भरत सिंह ने कहा कि समाज के विकास में जो प्रतिभाएं योगदान दे रही हैं, उन्हें सामने लाकर सम्मानित करने से देश और सशक्त होता है। एसकेएफआई निष्पक्षता, शांति, समृद्धि और स्थिरता पर आधारित भविष्य को बढ़ावा देने के लिए खासकर युवाओं के उत्कृष्ट योगदान को पहचान कर उन्हें सम्मानित करती है, यह बहुत ही सराहनीय है। हम उन्हें साधुवाद देते हैं।


अवार्ड मिलने से इन प्रदेशों में खुशी की लहर:
राष्ट्र गौरव सम्मान समारोह-2024 में जिन प्रदेशों की प्रतिभाएं सम्मानित की गई हैं, उनमें उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, महाराष्ट्र, ओडिसा और बिहार शामिल हैं। यहां के लोगों में खुशी है कि उनके हिस्से में एसकेएफआई के अवार्ड आए हैं। वे लगातार सम्मानित प्रतिभाओं को बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में अव्वल आने वाली सुश्री दीपशिखा, कुमारी श्रुति श्रीवास्तव, राजेश शर्मा, कुमारी आरोही श्रीवास्तव और आदर्श श्रीवास्तव के माता-पिता भी समारोह में मौजूद रहे। इन सभी ने एसकेएफआई के प्रति आभार जताया है।


अवार्ड में उत्तर प्रदेश रहा प्रथम :
एसकेएफआई के राष्ट्रीय निदेशक विजय कुमार श्रीवास्तव के अनुसार, जिन 51 लोगों को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 11 अगस्त 2024 को आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया, उनमें उत्तर प्रदेश प्रथम स्थान पर रहा। सम्मानित अवार्डियों में सूरज वर्मा, डॉ रानू शर्मा, डॉ बीएस राजपूत, डॉ भरत सिंह, महराम सिंह, नंद गोपाल वर्मा, पर्यावरण पुरुष रूप चंद नागर, अभिषेक शर्मा, आदर्श श्रीवास्तव, अमित शर्मा, अनिल कुमार सक्सेना, प्रदीप सारस्वत, आरोही श्रीवास्तव, प्रोफेसर आशीष भटनागर, चित्रांश अशोक कुमार श्रीवास्तव, बीएस रावत एडवोकेट, डॉ अखलाक अहमद, मोहन भटनागर, डॉ आमिर सिद्दीकी, डॉ निशा सिंह, डॉ प्रीति बाला, डॉ श्याम सिंह, प्रयागराज के बृज बिहारी श्रीवास्तव, डॉ मुईन, श्रीकांत सिंह, कपिल कांत श्रीवास्तव, खीर मोहन अदाबर, ओम प्रकाश प्रजापति, पारुल मलिक, राजेन्द्र सिंह राठी, रमेश प्रसाद श्रीवास्तव, रमेश यादव, संदीप श्रीवास्तव, संजय राजपूत, संजीव झा, संजीव भारद्वाज, संजय गिरि, साक्षी गुप्ता, शरद चन्द लाल, सुधांशु श्रीवास्तव, कुमारी श्रुति श्रीवास्तव, प्रोफेसर सूर्य सक्सेना, तन्वी चौहान, वंदना सोनी, विनोद कुमार श्रीवास्तव, दीपशिखा, पुष्पा, अरुण सिंह, अनुराधा शर्मा, आदर्श प्रकाश सिंह, गोपाल भटनागर और विनय चौरसिया शामिल हैं।


दो सामाजिक संस्थाएं भी सम्मानित:


राष्ट्रीय महासचिव कृष्ण कुमार द्विवेदी के मुताबिक, समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया एक संघ के रूप में भी कार्य करता है। इसके संगठनात्मक ढांचे में कई छोटी-बड़ी सामाजिक संस्थाएं और एनजीओ जुड़े हुए हैं। जिनमें से दो संस्थाओं को रविवार को बेहतर कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया है। इनके नाम हैं- अखिल भारतीय चित्रगुप्त कायस्थ महासभा और गाजियाबाद चित्रांश महासभा। इसके अलावा एसकेएफआई की बुलंदशहर इकाई के कार्य को सराहा गया है। वहां के जिला अध्यक्ष अनिल कुमार एडवोकेट को अवार्ड दिया गया है।
गौरवमयी क्षण के ये भी बने साक्षी :
समारोह में प्रोफेसर आरके शाक्य, साहित्याकर सुरेश वर्मा जसाला, रितेश श्रीवास्तव, श्रीमती निभा श्रीवास्तव, श्रीमती किरण श्रीवास्तव, श्रीमती रेनू श्रीवास्तव, मनोज कुमार श्रीवास्तव, सुजाता चौधरी, विजय प्रकाश श्रीवास्तव, प्रभाकर श्रीवास्तव, विनय कुलश्रेष्ठ, श्रीमती प्रीति सक्सेना, श्रीमती सूरज वर्मा, एडवोकेट मनोज श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव (प्रताप विहार), कई सामाजिक संस्थाओं के प्रमुख, प्रतिनिधि, पत्रकार, शिक्षक और समाजसेवी उपस्थित रहे। जिला अध्यक्ष प्रीत चौधरी ने सभी के प्रति आभार जताया है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*