खीर मोहन आदाबर ने ओडिशा को किया गौरवान्वित

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नोएडा। ग्रेटर नोएडा स्थित PIIT सभागार में आयोजित समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया राष्ट्र गौरव सम्मान समारोह-2024 में देश के 7 राज्यों की जिन 51 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया, उनमें ओडिशा के बरगढ़ जिला के श्रीजुकत खीर मोहन आदाबर भी शामिल हैं। उन्होंने समाज सेवा के क्षेत्र में ओडिशा को गौरवान्वित किया है।
खीर मोहन आदाबर एक दिव्यांग होते हुए भी समाज के विकास के लिए पूरी तरह समर्पित हैं। राष्ट्र की प्रगति के लिए वह किसी भी काम में हार नहीं मानते। मैराथन, स्विमिंग आदि में भी विजय हासिल करते रहे हैं। सामाजिक कार्य के लिए उनकी मेहनत, लगन और ईमानदारी देखकर उन्हें सलाम करने को जी कहता है। इन दिनों खीर मोहन नोएडा में रहकर ओडिशा के परिवार को एकत्रित कर एक मंच पर लाने के काम में जुटे हैं। जल्द ही ओडिशा के लोगों का एक महान पर्व ‘तिहार नुआखाई’ आने वाला है, जिसकी वह जोर-शोर से तैयारी भी कर रहे हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*