राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गौतमबुद्ध नगर। तन्वी हेल्पिंग ग्रुप संस्था की स्टार प्रचारक तन्वी चौहान को समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया ने राष्ट्रीय प्रतिभा अवार्ड 2024 से नवाजा है। यह सम्मान उन्हें रविवार, 11 अगस्त को पीआईआईटी ग्रेटर नोएडा के सभागार में आयोजित एसकेएफआई के भव्य कार्यक्रम में दिया गया, जहां देश के सात राज्यों की कुल 51 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
उल्लेखनीय है कि तन्वी चौहान को सात ग्राम की आंगनवाड़ी बच्चों को शिक्षा सामग्री, बाल विवाह, योन हिंसा, शराब जैसी सामाजिक बुराइयों के विरुद्ध समाज को जागरूक और महिलाओं को सैनिटरी नेपकिन आदि वितरित करने के लिए समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया ने राष्ट्रीय प्रतिभा के रूप में चुना है। यह सम्मान तन्वी की मेहनत का नतीजा है।
तन्वी 10000 से ज्यादा बेटियों को अब तक शिक्षा सामग्री वितरित कर चुकी है। वह बेटियों को शिक्षा के लिए जागरूक करती हैं और 5000 से अधिक महिलाओं को सैनिटरी नेपकिन अब तक दे चुकी हैं। तन्वी के पिता विजय चौहान कहते हैं, समाज में हर किसी को एक दूसरे की मदद करनी चाहिए। तन्वी निरन्तर समाज के लिए यह कार्य कर रही है।


Leave a Reply