राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गौतमबुद्ध नगर। गिरधरपुर छपरौला स्थित गगन एन्क्लेव-2 कॉलोनी में स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कालोनी निवासी एवं अखिल भारतीय चित्रगुप्त कायस्थ महासभा की स्थानीय इकाई के कोषाध्यक्ष युवा नेता रितेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में पूर्व सैन्यकर्मी मनमोहन सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने राष्ट्रगान गाया और शाहिदों को याद करते हुए उनकी वीर गथा पर प्रकाश डाला।
मनमोहन सिंह ने कहा, “यह आयोजन हमारे वीर शहीदों के बलिदान को याद करने और उनके परिवारों का सम्मान करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।” इस अवसर पर नरेश विश्नोई, अरुण श्रीवास्तव, परमानंद दुबे, चंदन यादव, पिंटू यादव, शंकर झा, शुभम विश्नोई, रविकांत ओझा, सौरभ परिहार, सौरभ गुप्ता, विश्व प्रताप सिंह, सोनू, अजय, मनीष, पवन पाठक, विजय राना, गुडलेश श्रीवास्तव, विनय श्रीवास्तव, अभिनव श्रीवास्तव, नवीन श्रीवास्तव, नीरज श्रीवास्तव, ऋषभ श्रीवास्तव आदि उपस्थिति रहे।


Leave a Reply