इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल में मनाई गई आजादी की 78वीं वर्षगांठ

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। प्रताप विहार स्थित इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल में आजादी की 78वीं वर्षगांठ बड़ी धूमधाम से मनाई गई। स्वतंत्रता दिवस के इस महापर्व पर बच्चों को पुरस्कार वितरित किए गए। साथ ही एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत विद्यालय प्रांगण में पौधरोपण किया गया।
15 अगस्त के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय समिति के उप सचिव अमित सिन्हा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य मधुकर प्रिय, उप प्रधानाचार्या श्रीमती कल्पना सीज़ो, प्रधानाध्यापिका श्रीमती श्रद्धा सिंह, फाऊंडेशनल कोऑर्डिनेटर बिंदिया चड्ढा एवम फाऊंडेशनल इंचार्ज श्रीमती रेखा बिष्ट ने अन्य शिक्षकों एवं अभिभावकों के साथ राष्ट्रीय गान गाया। इसके बाद श्रीमती रेणुका सिंह, श्रीमती पारुल गौर, श्रीमती नम्रता कुमार एवं परमीत कौर के दिशा-निर्देशन में विद्यालय सभागार में पुरस्कार वितरण किया गया। इससे पहले मुख्य अतिथि सहित विशिष्ट अतिथि प्रियंक जोशी और निदेशक पंकज जोशी ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया।
श्रीमती रेखा बिष्ट, श्रीमती बिंदिया चड्ढा, श्रीमती कल्पना सीजो तथा श्रीमती श्रद्धा सिंह ने 2023-24 के स्कॉलर्स को क्रमशः बैज पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया। पंकज जोशी और मधुकर प्रिय ने एकेडमिक अचीवर्स, ऑल राउंडर्स, 100% अटेंडेंस के अतिरिक्त विभिन्न क्षेत्रों (खेलकूद, भारतीय नृत्य, पाश्चात्य नृत्य, गायन कला, संगीत कला एवं वाक कला) में विशेष योग्यता रखने वाले तथा विशेष उपलब्धियाँ प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। हेड बॉय सार्थक त्यागी ने ओजपूर्ण भाषण दिया। सत्र 2022- 23 के स्कूल टॉपर्स को पुरुस्कृत किया गया।
समारोह में शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जहां मधुकर प्रिय ने आज के समय में तकनीकी आधार पर भारत की उपलब्धियों का वर्णन किया, वहीं प्रियंक जोशी ने महान देश प्रेमियों का उदाहरण देते हुए बच्चों में नैतिक मूल्यों की स्थापना पर विशेष बल दिया। विद्यालय प्रबंधन द्वारा सत्र 2023- 24 की पाठ्यक्रम सह-संबंधी गतिविधियों में श्रेष्ठ प्रदर्शन हेतु वायु हाउस को बेस्ट हाउस ट्राफी प्रदान की गई। तत्पश्चात श्रद्धा सिंह ने अतिथियों के प्रति आभार जताते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*