राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग ने पतला में ग्रामीण स्टेडियम बनवाया है। सोमवार को राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार, कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय एवं राज्य सभा सांसद जयंत चौधरी यहां आए और स्थानीय क्षेत्र विकास योजना 2024-25 के अन्तर्गत स्व निधि से 9 लाख 81 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत की। इस धनराशि से जिला ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग स्टेडियम में प्रतिदिन अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों के लिए खेल सामग्री प्रदान की है।
सोमवार को आयोजित कार्यक्रम के तहत स्थानीय कबड्डी टीम पतला और दिढार के बीच मैच खेला गया। दिढार की टीम ने मैच जीत लिया। इस मौके पर सांसद राजकुमार सांगवान, विधायक मोदीनगर श्रीमती डा मन्जू सिवाच, चेयरमैन नगर पंचायत पतला श्रीमती रीता चौधरी, जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी महिपाल सिंह, जिला विकास अधिकारी प्रज्ञा श्रीवास्तव, इंजी. आलोक कुमार श्रीवास्तव, सौरभ कुमार व्यायाम प्रशिक्षक गाजियाबाद, सर्वेश सिंह क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी भोजपुर, देवेन्द्र कुमार, राहुल चौधरी, कबड्डी मैच के निर्णायक राजकुमार नेहवाल एवं मनवीर चौधरी आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply