महाकुम्भ मेला तय करेगा प्रयागराज की तकदीर

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
प्रयागराज। शिक्षक दिवस के अवसर पर स्नेह संस्था के तत्वावधान में बेटी बैंक द्वारा आयोजित पंच दिवसीय निबन्ध प्रतियोगिता में गुरुवार को छात्राओं ने प्रयागराज में बढ़ते हुये प्रदूषण पर चिंता व्यक्त की। साथ ही जगत तारण गर्ल्स डिग्री कालेज की प्राचार्य प्रोफेसर अशिमा घोष ने कहा कि महाकुम्भ 2025 प्रयागराज की तकदीर तय करेगा और इसके वाहक बनेंगे प्रयागराज के निवासीगण।
छात्राओं ने जहां प्रतियोगिता के माध्यम से सरकार से आग्रह किया है कि प्रयागराज प्रदूषण के चलते तमाम प्रदूषण जनित बीमारियों का घर न बन जाए, इसलिए प्रशासन को हर समुचित व्यवस्था करनी चाहिए। वहीं स्नेह संस्था की सचिव अर्पणा श्रीवास्तव ने छात्राओं से कहा कि वह अपने निबन्ध में प्रयागराज में हो रहे महाकुम्भ 2025 की उपयोगिता को रेखांकित करते हुये प्रशासन से श्रद्धालुओं की आने वाली भारी संख्या का प्रबन्धन कैसे करें, इस पर भी अपना ध्यान केन्द्रित करें।
गुरुवार को अन्य वक्ताओं में मैत्रेयी संस्था के महासचिव धीरेन्द्र नाथ, जेटी डिग्री कालेज की शिक्षिका डॉ फातिमा नूरी, डॉ रजन कुमार, डॉ अजिता ओझा, डॉ प्रमा द्विवेदी, डॉ शालिनी सिंह, डॉ माधुरी राठौर, डॉ एश्वर्या सिंह, डॉ विजय लक्ष्मी और प्रोफेसर अंशुमाला मिश्रा ने भी अपने-अपने विचार प्रगट किए। कार्याक्रम का संचालन दीपक श्रीवास्तव ने तथा आभार ज्ञापन धीरेन्द्र नाथ ने किया। इससे पहले प्राचार्या सहित सभी शिक्षिकाओं स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया।
निबन्ध प्रतियोगिता में अन्नपूर्णा तिवारी, नम्रता यादव, अशनी गुप्ता, सुप्रीया तिवारी, प्रज्ञा यादव, शिखा वर्मा, नैन्सी सिंह, आयुषी शुक्ला, दिव्या चौधरी, प्रतिभा, रेनू पाल, आयुषी पाण्डेय, संगीता, शिवानी राय, अंकिता सिंह, अनीता देवी, शिवानी मौर्या, दीपिका गुप्ता, अस्मिता सिंह, लक्ष्मी मिश्रा, श्रेया त्रिपाठी, प्रियंका सिंह, खुशबू शुक्ला, साक्षी दुबे, नीलम पटेल आदि ने भाग लिया।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*