अखिल भारतीय गुर्जर महासभा ने चंद्रवीर नागर काे बनाया प्रदेश अध्यक्ष

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गौतमबुद्ध नगर। अखिल भारतीय गुर्जर महासभा 1908 ने गौतमबुद्ध नगर के वैदपुरा निवासी चंद्रवीर सिंह नागर को उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक पुरुषोत्तम पाटिल के आदेश पर संगठन महामंत्री बच्चू सिंह बैसला ने की है। उन्होंने इस संबंध में एक पत्र जारी करते हुए बताया है कि नागर को महज तीन साल के लिए नियुक्त किया गया है।
उल्लेखनीय है कि चंद्रवीर सिंह नागर अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष और जिला उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी गौतमबुद्ध नगर के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। खुद नागर ने अपनी नियुक्ति पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंह पाटिल एवं संगठन महामंत्री बच्चू सिंह बैसला के प्रति आभार व्यक्त किया।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*