तिहार परिवार नोएडा ने धूमधाम से मनाया नुआखाई पर्व

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नोएडा। सेक्टर 34 स्थित कम्युनिटी सेंटर में ‘नुआखाई’ महापर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया। तिहार परिवार नोएडा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में ओडिशा के रहने वाले ही नहीं बल्कि अन्य लोग भी शामिल हुए। महिलाएं और नवयुवक उत्साह से भरे हुए थे। अपनी माटी, अपना संस्कार और अपनी संस्कृति पर आधारित लोक नृत्य व गायन आदि में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। उनकी रोचक प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर तिहार परिवार की ओर से कई शिक्षाविद्, पत्रकार, कवि व समाजसेवियों को सम्मानित भी किया गया।
रविवार, 15 सितंबर को आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीजीपी आईपीएस डॉ संजीब कुमार पटजोशी रहे। अति विशिष्ट अतिथि पीआईआईटी कालेज के चेयरमैन प्रोफेसर (डॉ.) भरत सिंह, विशिष्ट अतिथि के रूप में समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष भारत गौरव डॉ. जितेन्द्र बच्चन, नासा से सम्मानित टेक्नोलॉजी इनोवेटर समीर पांडा और एम्स नई दिल्ली के प्रोफेसर डॉ. संजीब कुमार भोई कार्यक्रम में उपस्थित रहे। अतिथियों में अमिया रथ, मनोज कटवारिया, डीके सेनापति, पंकज वर्मा, बिनय प्रधान, अधिवक्ता प्रभाकर मेहर और मुकेश भारद्वाज भी शामिल रहे।
तिहार परिवार नोएडा के अध्यक्ष खीर मोहन अदाबर ने ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ को बताया कि ‘नुआखाई’ पर्व के दिन घरों में और सामूहिक रूप से ‘नवान्नभोज’ (नए अन्न का भोज) आयोजित किया जाता है, जिसमें पहले देवी-देवताओं को भोग अर्पित किया जाता है, फिर सभी लोग एकसाथ मिलकर भोजन करते हैं। उन्होंने बताया कि इस महापर्व का उद्देश्य सामाजिक बंधनों को मजबूत करना और पारिवारिक संबंधों को बढ़ावा देना है।
उल्लेखनीय है कि कार्यक्रम में पश्चिम ओडिशा की लोक संस्कृति पर आधारित पारंपरिक नृत्यों की धूम रही। साथ ही सामाजिक और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक देखने को मिला। कार्यक्रम के जो भी अतिथि थे, कई सामाजिक संगठन, संस्थाएं और पत्रकार उपस्थित रहे, सभी ने तिहार परिवार के अध्यक्ष और उनकी टीम की सराहना की है। इस अवसर पर बिजया, बिक्रम, प्राची, नमिता, अनीता अमित, आशीष, राजेश, लक्ष्मी नारायण, हिमांशु, शिव शंकर, बिदू, जया, किरन, बसंत, सुशील, समीक्षा, उर्मिला, श्रीमती रेनू, मनोज कुमार श्रीवास्तव, अभिषेक, नीलम, रवि नारायण, सरोज आदि उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*