राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। विजयनगर सेक्टर 9 के मवई गांव स्थित श्री कृष्ण मंदिर में अखिल भारतीय कुशवाहा क्षत्रिय फाउंडेशन द्वारा श्री कुश लव जन्मोत्सव का भव्य आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संजय कुशवाहा रहे। कुश और लव भगवान श्रीराम और माता सीता के सुपुत्र हैं और कुशवाहा समाज अपने को कुश का वंशज मानता है। इसलिए यह त्योहार कुशवाहा समाज के लिए विशेष महत्व रखता है।
श्री कुश लव जन्मोत्सव कुशवाहा समाज के लिए न केवल एक उत्सव है बल्कि यह धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण है। अखिल भारतीय कुशवाहा क्षत्रिय फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य भी शिक्षा और मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों को स्थापित करना है।
कछवाहा–कुशवाहा क्षत्रिय महासभा तथा श्रीराम परिवार पूजन एवं कुश लव स्थापना टीम के बैनर तले सभी आगंतुकों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन फाउन्डेशन के राष्ट्रीय महासचिव वीर बहादुर ने किया। श्री कृष्ण मंदिर में उपस्थित लोगों ने अपने आराध्य श्रीराम परिवार की पूजा-अर्चना और आरती की गई। साथ ही झांकियां निकाली गईं और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में ठाकुर सीताराम कुशवाहा (राष्ट्रीय अध्यक्ष), ठाकुर देवकीनंदन राजावत (संस्थापक), कुंवर मनोज सिंह (राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष), ठाकुर थान सिंह कुशवाहा (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), ठाकुर वीर बहादुर सिंह कुशवाहा (राष्ट्रीय महासचिव), ठाकुर मान सिंह कछवाहा (राष्ट्रीय सलाहकार), ठाकुर राजवीर सिंह कुशवाहा (जिला अध्यक्ष), एडवोकेट संतोष कुशवाहा (जिला महासचिव), दयानंद प्रसाद सिंह कुशवाहा (राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य), एडवोकेट जितेंद्र सिंह कुशवाहा (लीगल एडवाइजर दिल्ली प्रदेश), डॉ० अरविंद कुशवाहा, जय सिंह कुशवाहा, ठा० मनवीर सिंह, शिव सिंह, त्रिलोक सिंह, नवाब सिंह, देवी चरण, फौजी डीआर कुशवाहा, ठा० विजयपाल, रवि कुशवाहा, कुंवर गणेश कुशवाहा, कुंवर पंकज कुशवाहा, हरकेशी देवी, सावित्री देवी, गीता, लक्ष्मी आदि सैंकड़ों लोग उपस्थित रहे।


Leave a Reply