गाजियाबाद में सीएम योगी ने 10 हजार से अधिक युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र

जितेन्द्र बच्चन / राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो
गाजियाबाद। घंटाघर स्थित रामलीला मैदान में बुधवार को जिला प्रशासन द्वारा वृहद रोजगार मेला, ऋण वितरण, स्मार्ट फोन/ टैबलेट वितरण, विकास कार्यों का शिलान्यास/ उद्घाटन और प्रधानमंत्री आवास योजना कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुबह से हो रही बारिश के बावजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम में पहुंचे और उन्होंने विशाल जनसभा को संबांधित करते हुए कहा कि सपने साकार हो रहे हैं, आपके साथ कर्मयोगी सरकार है। साथ ही सीएम ने 10,000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र, 632 लाभार्थियों को ₹327 करोड़ से अधिक का ऋण एवं 6,000 से अधिक युवाओं को टैबलेट/स्मार्टफोन का वितरण किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम प्रदेश के सभी युवाओं को उनकी काबिलियत के अनुसार रोजगार देने के लिए बाध्य हैं। उन्होंने गाजियाबाद की भी तारीफ करते हुए कहा कि आज यह जनपद स्मार्ट सिटी बन चुका है। यहां आज हर बुनियादी सुविधाएं हैं। आने वाले समय में जनपद में एम्स भी बनाया जाएगा।
सीएम योगी ने कहा कि भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है और जिसमें उत्तर प्रदेश की अहम भूमिका है। दस साल पूर्व यूपी राज्य अर्थव्यवस्था में देश में 10वें नम्बर पर था और आज दूसरे नम्बर पर है, जिसे हम जल्द ही प्रथम नम्बर पर लाएंगे। उन्होंने कहा कि जल्द ही मुख्यमंत्री उद्यमी स्कीम लाई जा रही है, जिसके चलते युवाओं को उद्यमी बनने के लिए बिना ब्याज के प्रथम चरण में 5 लाख व द्वितीय चरण में 10 लाख दिए जाएंगे।
जिला प्रशासन ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इससे पहले उन्होंने 757 करोड़ की 111 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास प्रतीकात्मक रूप से किया। साथ ही
632 लाभार्थियों को 327 करोड़+ का ऋण वितरित कर उनका हौंसला बढ़ाया और 10,000+ युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किया।
बुधवार को आयोजित कार्यक्रम का मंच संचालन श्रीमती पूनम शर्मा ने किया। इस अवसर पर सुनील कुमार शर्मा कैबिनेट मंत्री, कपिल देव अग्रवाल राज्य मंत्री, नरेन्द्र कश्यप राज्य मंत्री, बृजेश सिंह राज्य मंत्री, अतुल गर्ग सांसद, श्रीमती ममता त्यागी अध्यक्ष जिला पंचायत, सुनीता दयाल महापौर, अजीत पाल त्यागी विधायक मुरादनगर, नन्द किशोर गुर्जर विधायक लोनी, डॉ.मंजू शिवाज विधायक मोदीनगर, धर्मेश सिंह तोमर विधायक धौलाना, दिनेश गोयल सदस्य विधान परिषद, सतेन्द्र सिसौदिया क्षेत्रीय अध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश, संजीव शर्मा भाजपा महानगर अध्यक्ष, सतपाल जिला अध्यक्ष, जनरल (से.नि.) विजय कुमार सिंह पूर्व सांसद, रमेश चंद तोमर पूर्व सांसद, अनिल अग्रवाल पूर्व सांसद राज्य सभा, मयंक गोयल एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*