राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। प्रताप विहार स्थित इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय मून (मॉडल यूनाइटेडन नेशन्स) कार्यक्रम का आयेजन किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रेनू शर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ 30 अक्टूबर 2019 को प्रात: आठ बजे पारंपरिक तरीके से दीप प्रज्जवलित कर किया। इससे पहले आर्थिक एवं सामाजिक नीतियों विषय को लेकर समस्त प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया, फिर कार्यक्रम के अंतर्गत समस्त प्रतिभागियों को तीन कमेटियों में बांटा गया।
पहली कमेटी (आई.पी.पी.एम.) के प्रतिभागी भारतीय राजनीतिक पार्टियों के प्रमुख नेताओं की भूमिका निभा रहे थे, जिन्होंने एन.डी.ए. की 2014-2019 की आर्थिक एवं सामाजिक नीतियों पर तर्क-वितर्क किया। दूसरी कमेटी (यूू.एन.एच.आर.सी.) के अंतर्गत सीरिया की तत्कालीन समस्याओं पर तर्क-वितर्क हुआ तथा तीसरी कमेटी (यू.एन.जी.ए.) के अंतर्गत वैश्विक प्राकृतिक एवं सामाजिक समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया।
लगातार दो दिन तक चले इस कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य श्रीमती रेनू शर्मा ने दोपहर दो बजे अपने अकाट्य तर्कों द्वारा अन्य प्रतिभागियों की अपेक्षा अपने आपको श्रेष्ठ सिद्ध करने वाले प्रत्येक कमेटी के प्रथम तीन सदस्यों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार वितरण कर तथा भविष्य में और अधिक भव्य आयोजन की घोषणा के साथ कार्यक्रम का समापन किया।


Leave a Reply