शास्त्री जी ने सशक्त भारत व विकसित समाज की नींव रखी : जितेन्द्र बच्चन

राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो
गाजियाबाद। समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया ने देश के सात हिंदी भाषी राज्यों में अलग-अलग स्थानों पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 155वीं एवं पूर्व प्रधानमंत्री व देश रत्न लाल बहादुर शास्त्री की 120वीं जयंती मनाई। संगोष्ठी, देशभक्तिपूर्ण कविताओं और अपने-अपने विचारों के माध्यम से दोनों महापुरुषों को याद किया गया। मुख्य कार्यक्रम उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जनपद के प्रताप विहार में हुआ, जहां संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र बच्चन ने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि लाल बहादुर शास्त्री एक महान निष्ठावान और सक्षम व्यक्ति के रूप में जाने जाते थे। वह विनम्र, सहनशील और महान आंतरिक शक्ति वाले व्यक्ति थे, जो आम आदमी की भाषा समझते थे। उन्होंने सशक्त भारत और विकसित समाज की नींव रखी। वह देश के प्रति निस्वार्थ समर्पण वाले सच्चे गांधीवादी थे।
बुधवार, 2 अक्टूबर 2024 को सेक्टर 11 प्रताप विहार स्थित सरदार पटेल ग्लोबल स्कूल के भव्य सभागर में एसकेएफआई द्वारा आयोजित महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती समारोह की अध्यक्षता करते हुए भारत गौरव जितेन्द्र बच्चन ने एक मजबूत व आत्मनिर्भर भारत के लिए दिग्गज नेता के दृष्टिकोण पर जोर दिया। उन्होंने महात्मा गांधी के जीवन पर भी प्रकाश डालते हुए कहा कि गांधी जी सिर्फ भारत ही नहीं पूरे विश्व में अपनी प्रासंगिकता को बनाए रखेंगे। उनका पूरा जीवन सिर्फ लोगों के लिए ही रहा है। ये दोनों विभूतियां हमें सच्चे मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करती हैं।

समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय महासचिव कृष्ण कुमार द्विवेदी ने बताया कि एसकेएफआई द्वारा 2 अक्टूबर को सर्वप्रथम स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसके बाद जिन प्रदेशों में जहां भी दोनों महापुरुषों की जयंती मनाई गई, वहां महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीरों पर एसकेएफआई के पदाधिकारियों व सदस्यों ने माल्यार्पण कर उन्हें पुष्पांजलि अपिर्त की और नमन किया। गाजियाबाद के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गौतमबुद्ध नगर के वरिष्ठ समाजसेवी अतुल कुमार सक्सेना और विशिष अतिथि शिक्षाविद् व साहित्यकार शरद चन्द्र रहे। अतुल सक्सेना एसकेएफआई के संरक्षक भी हैं।
वक्ताओं में संस्था के राष्ट्रीय महासचिव कृष्ण कुमार द्विवेदी, नोएडा के अध्यक्ष खीर मोहन अदाबर और गाजियाबाद के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार श्रीवास्तव ने भी अपने-अपने विचार रखे। इससे पहले कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतुल कुमार सक्सेना, विशिष्ट अतिथि शरद चन्द्र लाल, अखिल भारतीय चित्रगुप्त कायस्थ महासभा छपरौला गौतमबुद्ध नगर के अध्यक्ष अशोक कुमार श्रीवास्तव, उनकी टीम, दिल्‍ली क्राइम रिपोर्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष जोगेन्द्र सोलंकी, वरिष्ठ पत्रकार संजीव झा, विशेष खबर के संपादक सुनील वर्मा, डॉक्टर श्याम सिंह, अखलाक अहमद, श्रीमती रेनू श्रीवास्तव, नीलम बच्चन, श्रीमती सुनीता श्रीवास्तव आदि का संगठन द्वारा स्वागत-सम्मान किया गया।
राष्ट्रीय महासचिव कृष्ण कुमार द्विवेदी ने जयंती समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि एसकेएफआई ने बापू के सपनों को पूरा करने और स्वच्छ भारत स्वच्छ समाज बनाने के लिए कई अभियान शुरू किए हैं। उन्होंने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री ने जो किसानों और जवानों (जय जवान जय किसान) बात की थी, उसमें अनुसंधान और विज्ञान जोड़कर सरकार के नेतृत्व में SKFI सभी कार्य कर रहा है।
बुधवार के कार्यक्रम में ही समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने राष्ट्रीय महासचिव के.के. द्विवदी की संस्तुति पर मनोज कुमार श्रीवास्तव को गाजियाबाद का जिलाध्यक्ष घोषित करते हुए उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा। इस मौके पर मनोज श्रीवास्तव ने संस्था के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि शीघ्र ही गाजियाबाद टीम का गठन कर राष्ट्रीय अध्यक्ष को सूचना दी जाएगी।
मनोज श्रीवास्तव ने लाल बहादुर शास्त्री को याद करते हुए कहा, ‘‘गुदड़ी के लाल ने जय जवान, जय किसान का नारा दिया… महात्मा गांधी ने अहिंसा का पाठ पढ़ाया। यह दोनों विभूतियां हमें सच्चे मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करती हैं और हम सभी आज संकल्प करते हैं कि इनके दिखाए रास्ते पर चलकर समाज को पूर्ण विकसित करेंगे।‘’ एसकेएफआई के नोएडा महानगर अध्यक्ष खीर बहादुर अदाबार, वरिष्ठ सदस्य चंद्रभान सिंह पचौरी और युवा प्रकोष्ठ के महासचिव सुधांशु श्रीवास्तव ने मनोज श्रीवास्तव को बधाई दी है। साथ ही फूल-मालाओं से उनका स्वागत-सत्कार किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार फरमान अली, डॉक्टर श्याम सिंह, अवधेश सक्सेना, एबीएल माथुर, शैलेन्द्र कुमार कर्ण, प्रमोद सक्सेना, प्रदीप श्रीवास्तव, धर्मेन्द्र सिंह, इंन्द्रजीत जैन, सौरभ कुमार सिंह, विजय प्रकाश श्रीवास्तव, अंकित श्रीवास्तव, अमान अखलाक, कालू, एके सिंह, सत्येन्द्र कुमार रस्तोगी, के. सी. एल. गुप्ता, सूरजभान सिंह, नोमान अली, भास्कर त्रिपाठी, अरुण प्रकाश अंबष्ट, राजीव प्रसाद, अजीत तोमर आदि उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*