हिंदी साहित्य सम्मेलन की पत्रिका साकल्य के प्रकाशन पर बनी सहमति

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
मुजफ्फरपुर। जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन मुजफ्फरपुर ने साकल्य पत्रिका का प्रकाशन शुरू करने का निर्णय लिया है। रविवार को इस विषय में एक बैठक की गई, जिसकी अध्यक्षता सम्मेलन अध्यक्ष चित्तरंजन सिन्हा कनक ने की। बैठक में सर्वसम्मति से तय हुआ कि पत्रिका प्रकाशन के साथ-साथ शीघ्र ही एक महाधिवेशन भी आयोजित किया जाए।
आज की बैठक में कार्याध्यक्ष डॉ शारदाचरण, प्रधानमंत्री उदय नारायण सिंह, उपाध्यक्ष प्रेम कुमार वर्मा, डॉ लोक नाथ मिश्र, डॉ हरि किशोर प्रसाद सिंह, डॉ नीलिमा वर्मा, डॉ बीके मल्लिक, डॉ प्रियंवदा दास, गणेश प्रसाद सिंह, रमेश प्रसाद श्रीवास्तव और डॉ उषा किरण ने अपने-अपने विचार रखे। सर्वसम्मति से यह भी तय हुआ कि जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन को और सुदृढ़ तथा विस्तृत किया जाए। प्रचार मंत्री गणेश प्रसाद सिंह ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया और उसी के साथ बैठक का समापन कर दिया गया।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*