भगवान चित्रगुप्त रसोई में एक रुपये लेकर 300 लोगों को कराया भोजन

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। कायस्थ समाज हमेशा जनकल्याण के कार्यों में आगे रहा है। उसी की एक और मिसाल पेश करते हुए रविवार को वैशाली स्थित चित्रगुप्त पार्क में भगवान चित्रगुप्त रसोई के माध्यम से महज एक रूपये लेकर 300 लोगों को भोजन कराया गया। इस सराहनीय कार्य का शुभारंभ स्थानीय पार्षद नीलम भारद्वाज, भाजपा के मंडल अध्यक्ष अनिल शर्मा और मोनिका पंडित ने संयुक्त रूप से किया।
पार्षद नीलम भारद्वाज ने भगवान चित्रगुप्त रसोई शुरू करने के लिए कायस्थ समाज की सराहना की है। उन्होंने कहा कि एक रुपये में गरीबों को भरपेट भोजन करवाना आज के समय में बहुत ही परोपकार का कार्य है। इस अवसर पर उपस्थित प्रतीक माथुर ने बताया कि भगवान चित्रगुप्त रसोई शुरू करने का उद्देश्य गाजियाबाद के कायस्थ परिवार को जोड़ना है। साथ ही अगली पीढ़ी को सामाजिक कार्यों के लिए प्रेरित करना है। रविवार को आयोजित रसोई में मयंक देव, प्रतीक माथुर, केशव सक्सेना, मुरारी प्रसाद श्रीवास्तव, मनोज सक्सेना, अंशु सक्सेना, शिल्पी श्रीवास्तव एवं चित्रगुप्त पार्क कमेटी द्वारा सेवा दी गई।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*