राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गौतमबुद्ध नगर। पीआईआईटी कॉलेज ग्रेटर नोएडा में 2024 में नव प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमएलसी सुभाष यदुवंश रहे। अध्यक्षता पूर्व कुलपति कुमाऊं एवं गढ़वाल यूनिवर्सिटी उत्तराखंड प्रोफेसर डॉ बलवंत सिंह राजपूत ने की। फ्रेशर पार्टी में विद्यार्थियों ने प्रतिभा का परिचय दिया। मिस फ्रेशर और मिस्टर फ्रेशर सिमरन, वर्षा, अभय और पीयूष 2024 चुने गए। इस अवसर पर सुभाष यदुवंश ने कहा कि देश का आने वाला भविष्य आज की पीढ़ी है, जो भारत को दुनिया का सर्वोच्च राष्ट्र बनाकर राष्ट्र भक्तों के सपनों को साकार करेंगे।
शनिवार, 23 नवंबर को आयोजित कार्यक्रम का मंच संचालन प्रोफेसर बीएस रावत ने किया। संस्थान के चेयरमैन प्रोफेसर डॉ भरत सिंह ने सभी अतिथियों का हार्दिक अभिनंदन और स्वागत किया। स्मृति चिन्ह और शाल देकर सभी को सम्मानित किया। उन्होंने जहां विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की, वहीं अध्यक्षता कर रहे बलवंत सिंह राजपूत ने विद्यार्थियों को संस्कारों की शिक्षा के लिए प्रेरित किया।
आनंद साहू ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। राष्ट्रीय गायक प्रतीक गौतम ने अपने गीतों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। साथ ही विद्यार्थियों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और सभी अतिथियों का मन मोह लिया। संस्थान के निदेशक प्रो आरके शाक्य ने सभी के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर मैडम मिथिलेश, मैडम जागेश, डॉक्टर अंजुम आरा, डीन स्टूडेंट वेलफेयर विश्वजीत वर्मा और पीआईआईटी संस्थान के समस्त प्राध्यापक आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply