बोरीवली में 100 से अधिक पुलिस कर्मियों ने कराई स्वास्थ्य जांच

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
बोरीवली। महाराष्ट्र राज्य पुलिस वर्धापन दिवस के अवसर पर अनुप्रणि फाउंडेशन-जोधपुर एवं मुंबई ने बोरीवली रेलवे पुलिस स्टेशन परिसर में मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। जिसमें जीआरपी और आरपीएफ के 100 से अधिक पुलिस कर्मियों ने स्वास्थ्य जांच कराई। हेल्थ कैंप की निगरानी खुद बोरीवली जीआरपी के सीनियर पीआय डी.एम. खुपेरकर तथा सतीश शिंदे (पुलिस निरीक्षक-अपराध) कर रहे थे।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में बोरीवली व्यापारी असोसिएशन से जुड़े पुलिस मित्र मुकेश भाई मेहता जहां उपस्थित रहे, वहीं स्वास्थ्य शिविर में अन्य डॉक्टरों के साथ-साथ दहिसर के मुख्य दंत चिकित्सक डॉ. पंकज गुप्ता और उनकी टीम मौजूद रही। अधिकतर पुलिस कर्मियों ने आंख व फेफड़ों की जांच कराई। जिन्हें जरूरत थी, उनको मुफ्त औषधि प्रदान की गई।
फाउंडेशन के अध्यक्ष अरुण अरोड़ा (जोधपुर), मुम्बई अध्यक्षा और प्रख्यात समाजसेविका अवनी शाह, सुनील मोहनोत और प्रशांत भंसाली का इस शिविर के संयोजन में सराहनीय योगदान रहा। कृशा शाह और जक्षा संघवी का योगदान भी विशेष उल्लेखनीय है। शिविर संचालन ईनफीगो आई केयर, डा. पंकज गुप्ता तथा ब्रिध-फ्री ने निभाई।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*