108 महिलाओं ने श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ पर किया सुंदरकांड का पाठ

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। कविनगर स्थित एम ब्लॉक में श्री राम मंदिर समिति द्वारा श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ पर भव्य धार्मिक आयोजन किया गया। इस अवसर पर 108 महिलाओं ने सुंदरकांड का पाठ किया। श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्जवलित कर दीपावली जैसा उत्सव मनाया। दीपों की रोशनी में पूरा परिसर आध्यात्मिक ऊर्जा और उल्लास से भर उठा।
आयोजन में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने पावन अवसर पर एकसाथ मिलकर भगवान श्रीराम की आराधना की। समिति के अध्यक्ष डॉ तन्मय खन्ना के अनुसार, इस प्रकार के कार्यक्रम समाज में आध्यात्मिकता और एकता का संदेश देते हैं। यह आयोजन भी न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक था, बल्कि महिलाओं की सामूहिक भागीदारी ने इसे और विशेष बना दिया।
उपस्थित श्रद्धालुओं ने आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा की और इस परंपरा को निरंतर बनाए रखने की कामना की है। कार्यक्रम के अंत में सभी भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*