इनाम घोषित होते ही महिला इंस्पेक्टर लक्ष्मी सिंह ने किया आत्मसमर्पण

राष्ट्रीय जनमोर्चा सम्वाददाता

मेरठ। थाना लिंक रोड से गबन के मामले में वांछित चल रही महिला इंस्पेक्टर लक्ष्मी सिंह और सि‍पाही धीरज पर कप्तान ने 25 हजार का इनाम घोषित कर दिया। इनाम की सूचना मिलते ही गुरुवार की सुबह लक्ष्मी सिंह और धीरज ने एंटी करप्शन कोर्ट में सरेंडर कर दिया। अदालत ने सुनवाई के बाद दोनों को जेल भेज दिया।
उल्लेखनीय है कि महिला इंस्पेक्टर लक्ष्मी सिंह पर लिंक रोड थाने में तैनाती के दौरान 80 लाख के गबन का आरोप है। साहिबाबाद साइट-4 औद्योगिक क्षेत्र स्थित सीएमएस इंफो सिस्टम कंपनी एटीएम में कैश डालने का काम करती है। कंपनी ने 22 अप्रैल को लिंक रोड थाने में कंपनी के कैश कस्टोडियन एजेंट राजीव सचान के खिलाफ करीब 72.50 लाख रुपये गबन का मामला दर्ज कराया था। जांच में यह मामला साढ़े तीन करोड़ रुपये के गबन का निकला। इस मामले में पुलिस ने 24 सितंबर की रात राजीव सचान को साथी आमिर के साथ गिरफ्तार कर उनसे 1.15 करोड़ रुपये बरामद कर लिए। लेकिन फर्द में महज 45 लाख 81 हजार 500 रुपये की बरामदगी ही दिखाई गई थी।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*