अखलाक अहमद / राष्ट्रीय जनमोर्चा
नई दिल्ली। एवान-ए-गालिब इंस्टीट्यूट, नई दिल्ली में आयोजित एक बेहतरीन कार्यक्रम में प्रोफेसर फारूक बख्शी की नई किताब ‘गालिब और तरक्की पसंद तंकीद’ का विमोचन किया गया। इस अवसर पर हिंदी-उर्दू अदब की कई हस्तियां मौजूद रहीं और करीब-करीब सभी ने प्रो. फारूक बख्शी की लेखनी की तारीफ की है। साथ ही वक्ताओं ने किताब पर रोशनी डाली।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रोफेसर सादीकुर रहमान किदवई, प्रोफेसर ज़मां अजुर्रदा, प्रोफेसर अब्दुल हक़, जनरल जावेद इक़बाल (रिटायर्ड) डॉक्टर रियाज़ असद, प्रोफेसर खालिद अशरफ, प्रोफेसर खालिद अल्वी व सिराज नक़वी उपस्थित रहे। इनके अलावा दिल्ली की तमाम शख्सियतें शामिल हुईं। कार्यक्रम का संचालन निज़ामत मुईन शादाब ने किया।

Leave a Reply