समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया ने 51 प्रतिभाओं को किया सम्मानित

राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो
गाजियाबाद। देश की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था ‘समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया’ ने आठ राज्यों की 51 प्रतिभओं का सम्मानित कर एक बार फिर सम्मानों के अलंकरण में मोती जड़ने का काम किया है। तृतीय स्थापना दिवस के अवसर पर ‘राष्ट्र गौरव सम्मान समारोह’ को संबोधित करते हुए संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र बच्चन ने कहा कि जब समाज की प्रतिभाओं को सम्मान और समर्थन मिलता है तो वे नई ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रेरित होती हैं। सम्मान न केवल उनके व्यक्तित्व विकास में सहायक होता है बल्कि देश की प्रगति में भी महत्वपूर्ण योगदान देता है।
रविवार, 2 मार्च 2025 को प्रताप विहार स्थिति फ्लोरेस अस्पताल के कान्फ्रेस हाल में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पीआईआईटी कालेज ग्रेटर नोएडा के चेयरमैन प्रोफेसर (डॉ.) भरत सिंह रहे। उन्होंने कहा कि होनहार प्रतिभाएं अपने परिवार के साथ ही समाज व देश के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान देती हैं। एसकेएफआई का यह बहुत ही सराहनीय प्रयास है। इससे अन्य लोगों का भी उत्साह बढ़ता है और उनमें कुछ अलग करने की ललक जगती है। लोगों का मनोबल बढ़ाने के लिए समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया का सम्मान समारोह एक बेहतर मंच है।
अतिथियों को भेंट किया स्मृति चिह्न :
विशिष्ट अतिथियों में फ्लोरेस अस्पताल के निदेशक डॉ. एम. के. सिंह, अलग-अलग विधाओं में आठ विश्व रिकॉर्ड बना चुके दिल्ली के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. सुरेश चंद्र वर्मा ‘जसाला’, ‘राष्ट्र गौरव’ अवार्ड से सम्मानित मेरठ के रूपेन्द्र सिंह ‘रोमी’ और SKFI के राष्ट्रीय संयोजक सुधीर कुमार श्रीवास्तव शामिल रहे। इन सभी अतिथियों ने मुख्य अतिथि प्रोफेसर भरत सिंह और वरिष्ठ पत्रकार व भारत गौरव जितेन्द्र बच्चन के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर समारोह का शुभारंभ किया। तत्पश्चात समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसकेएफआई) के महानिदेशक अशोक कुमार, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अमित सक्सेना, उत्तर प्रदेश के महासचिव राधेश्याम त्यागी, प्रदेश सचिव चित्रांश अशोक कुमार श्रीवास्तव व गाजियाबाद जिलाध्यक्ष मनोज कुमार श्रीवास्तव ने सभी मंचासीन अतिथियों को शॉल एवं स्मृति चिह्न भेंट कर उन्हें सम्मानित भी किया।
सम्मान से मिलता है प्रोत्साहन : डॉ एमके सिंह
विशिष्ट अतिथि डॉ एमके सिंह ने कहा कि होनहार प्रतिभाएं अपनी मेहनत और लगन से समाज एवं देश का नाम रोशन करती हैं। उनका सम्मान करने से उन्हें प्रोत्साहन मिलता है तथा अन्य लोग भी उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित होते हैं। जबकि डॉ. सुरेश वर्मा ‘जसाला’ ने प्रतिभाओं के सम्मान को समाज का स्वर्णिम भविष्य बताते हुए कहा कि प्रतिभाओं का सम्मान करने से उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है और उनका किया गया सम्मान अन्य प्रतिभाओं के लिए भी प्रेरणादायी होता है।
आधी दुनिया का दिख दबदबा :
राष्ट्र गौरव सम्मान समारोह में आधी दुनिया का दबदबा देखने को मिला। पूरा हाल नारी शक्ति, साहित्य, शिक्षा, स्वास्थ्य, समाजसेवा, पर्यावरण, कला-संस्कृति एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर लोगों से खचाखच भरा रहा। इस दौरान तालियों की गड़गड़ाहट के बीच 51 प्रतिभाओं को 11 श्रेणियों में पुरस्कृत एवं सम्मानित किया गया। इनमें गुजरात, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार और ओडिशा की रहने वाली प्रतिभाएं या उनके प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
सम्मानित होने वाली प्रतिभाएं:
रूपेंद्र सिंह ‘रोमी’, डॉ. आशा सिंह सिकरवार, अजीत सिंह बैसला, अनुराधा शर्मा, ममता श्रीवास्तव, डॉ. एमके सिंह, डॉ. गौरव गुप्ता, सुश्री दीपशिखा, रमेश प्रसाद श्रीवास्तव, डॉ. ज्ञान गौरव, जय प्रकाश रावत, डॉ. अशोक कुमार, ओम प्रकाश प्रजापति, डॉ. अकरम, डॉ. वीरेन्द्र कुमार मलिक, श्रीमती वंदना सोनी, रजनी ढौंडियाल, नरसिंह भाई अग्रवाल, सोनिका श्रीवास्तव, नवल किशोर निगम, सत्येन्द्र प्रकाश, मनोज श्रीवास्तव, संजीव भारद्वाज, ऋतु श्रीवास्तव, डॉ. नेहा पुंडीर, डॉ. विष्णु सक्सेना, राम स्वरूप भटनागर, शरद चंद्र, श्रीमती वीणा सक्सेना, तुलसी उर्फ निशा सिंह, चित्रांश अशोक कुमार श्रीवास्तव।
इनके अलावा सम्मानित होने वाली प्रतिभाओं में प्रोफेसर आशीष भटनागर, संजय मग्गू, विनोद सिन्हा, श्रीमती अंजलि, डीसी गुप्ता, गौरव आनंद प्रधान, संजय श्रीवास्तव, खीर मोहन अदाबर, संतोष कुमार वर्मा, कुलदीप सक्सेना, कुमारी प्रियल प्रधान, कुमारी तन्वी चौहान, सुषमा गंगवार, कविता सिंह, अर्चना ठाकुर, अमित सक्सेना पत्रकार शोएब सलमानी, पत्रकार आस मोहम्मद और सुजाता सिंह भी शामिल रहे।
सेवाभाव एवं सुव्यवस्थित प्रबंधन के लिए शुक्रिया:
इस अवसर पर पत्रकार अशोक मिश्र, पत्रकार सविता शर्मा, पत्रकार वंदना जोशी, डॉ. गीता, श्रीमती किरण श्रीवास्तव, डॉ अखलाक अहमद, विनय कुलश्रेष्ठ, अंकित कुमार श्रीवास्तव, नवनीत, सुनील कुमार श्रीवास्तव, अजय यादव, मनोज कुमार, शमशेर राणा, प्रिया वर्मा, निभा श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र बच्चन ने सभी को धन्यवाद देते हुए फ्लोरेस अस्पताल के सहयोग की भी सराहना की है। उन्होंने बेहतरीन सेवाभाव एवं सुव्यवस्थित प्रबंधन के लिए पूरे अस्पताल स्टाफ का शुक्रिया अदा किया है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*