मेवाड़ अभिव्यक्ति-2025 : छात्र-छात्राओं ने मचाया धमाल

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। वसुंधरा स्थित मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में आयोजित मेवाड़ अभिव्यक्ति-2025 के आखिरी दो दिन छात्र-छात्राओं ने जमकर धमाल मचाया। एक से बढ़कर एक मनमोहक प्रस्तुति दी। नाटक, एकल गायन, समूह गायन, एकल नृत्य, समूह नृत्य और फैशन शो में भारत के अनेक राज्यों की अद्भुत छटा देखने को मिली। अतिथियों ने जीवन में शिक्षकों व गुरुओं का सम्मान करने की विद्यार्थियों को नसीहत दी।
मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. अशोक कुमार गदिया ने कहा कि मेवाड़ अभिव्यक्ति-2025 में सैंकड़ों बच्चों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का श्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। बच्चों में छिपी हुई प्रतिभा को बाहर लाना ही मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस का मकसद है। इंस्टीट्यूशंस की निदेशक डॉ. अलका अग्रवाल ने संस्थान की प्रगति से सभी को अवगत कराया।
समूह नृत्य व फैशन शो समारोह के मुख्य आकर्षण रहे। सभी बच्चों की प्रस्तुति प्रशंसनीय रही। कार्यक्रम का संचालन अमित पाराशर ने किया। डॉ. अशोक गदिया व डॉ. अग्रवाल ने अतिथियों ब्रिगेडियर ब्रजेश पांडेय, तकनीकी ला काउंसिल के पूर्व उपाध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यमंत्री बलदेवराज शर्मा, कविनगर पार्षद शिवम शर्मा और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी गुणवंत सिंह जी को गुलदस्ते व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*