राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। मोनेक्स वेलफेयर सोसायटी और मुस्लिम महासभा ने शुक्रवार को एकसाथ होली और रोजा इफ्तार पार्टी का शानदार आयोजन कर एकता एवं भाईचारा की मिसाल पेश की है। अफगानान लेन दिल्ली गेट पर आयोजित कार्यक्रम में शहर की तमाम हस्तियां मौजूद रहीं। इस दौरान इकबाल वहीद, जुबेर हसन, इमरान खान, नोमान खान, अदनान खान, असीम हसन, अयान खान आदि ने सभी का स्वागत करते हुए होली और ईद की मुबारकबाद दी।
शुक्रवार, 27 मार्च को आयोजित कार्यक्रम की नगरवासियों ने जहां सराहना की है, वहीं शिरकत करने पहुंचे समाजसेवियों, राजनीतिज्ञों व पत्रकारों ने कहा कि यह आयोजन सिर्फ दो त्योहारों का संगम नहीं, बल्कि हमारे समाज में सद्भाव और एकता की मजबूत नींव रखने की एक पहल है। हम सभी धर्मों के लोग मिलकर खुशियां मनाएं, यही भारत की संस्कृति है।
इस अवसर पर पूर्व राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल, पूर्व मंत्री सतीश शर्मा, आजाद समाज पार्टी के कोर कमेटी सदस्य सतपाल चौधरी, वरिष्ठ पत्रकार ‘भारत गौरव’ जितेन्द्र बच्चन, पूर्व विधायक सुरेन्द्र मुन्नी, कांग्रेस के कद्दावर नेता विजेन्द्र यादव, आजाद समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता कपिल आजाद, पूर्व मेयर प्रत्याशी लालमन, त्रिलोक सिंह, वीर सिंह जाटव, बेटी रक्षा दल के अध्यक्ष नवाब सिद्दीकी, दिलशाद अब्बासी, मुस्लिम महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अंसार अल्वी, भाजपा के वरिष्ठ नेता ब्रृज भूषण चावड़ा, चंदन त्रिपाठी, विनोद कपाड़िया, राष्ट्रीय लोकदल के वरिष्ठ नेता इंद्रजीत टीटू, आजाद समाज पार्टी के युवा नेता आफताब दानिश, परवीन शर्मा, हाजी चमन असगर हुसैन, पत्रकार यासीन ताहिर इस्राइल, फुरकान, सुहेल, शकील, जुबेर मलिक, अर्जुन संदेश के संपादक अर्जुन नागर, पीयूष गौर, मयंक गौर, मनु भारद्वाज, अशहर इब्राहिम, फराज भाई, रूबी भाई, डॉ सहाब, डॉ वकील, विकास शर्मा, पार्षद अजय शर्मा, पूर्व पार्षद हाजी खलील, भाजपा नेता एडवोकेट जावेद सैफ, चांद भारती, समाजसेवी निक्की भाई, कांग्रेस के अमित बंटी अन्य सैकड़ों मौजीज शख्सियत मौजूद रहे।

Leave a Reply