राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। शहीद दिवस के अवसर पर राष्ट्रवादी संगठन ‘सेल्यूट तिरंगा’ द्वारा वसुंधरा में उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान 2025 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अलग-अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य कर रही 25 विभूतियों को ‘उत्तर प्रदेश गौरव’ सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश झा रहे, जबकि अति विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री यशवीर सिंह ने दीप प्रज्वलित कर सम्मान समारोह का शुभारंभ किया।
‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ को सेल्यूट तिरंगा के प्रदेश अध्यक्ष व कार्यक्रम संयोजक चौधरी रूपेन्द्र सिंह ‘रोमी’ ने बताया कि सम्मान समारोह के आयोजन का मुख्य उद्देश्य उन बहादुरों को श्रद्धांजलि देना है जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। खासकर 23 मार्च को हम शहीद दिवस के रूप में याद करते हैं, जब तीन स्वतंत्रता सेनानियों भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को अंग्रेजों ने फांसी दे दी थी। उन्हीं को श्रद्धांजलि देने के लिए सेल्यूट तिरंगा संगठन के बैनर तले आज हम लोग यहां एकत्रित हुए हैं।
‘रोमी’ ने बताया कि रविवार, 23 मार्च को आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्र की 25 विभूतियों को ‘उत्तर प्रदेश गौरव’ सम्मान से नवाजा गया है। ये हस्तियां हैं- आरएस खन्ना शिक्षाविद व समाजसेवी, अरूण कुमार पर्यावरण रक्षक, अजय यादव समाजसेवी, आकाश सिंह इंस्पेक्टर यूपी, आकाश कुमार खोखो वर्ल्ड चैंपियन, अनुज योगी योगाचार्य, ब्रजकिशोर सिंह रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर यूपी, सीमा शर्मा विभागाध्यक्ष हिंदी विभाग सुभारती विश्वविद्यालय, संजीव कुमार डीएसपी उत्तर प्रदेश पुलिस, संजय भटनागर पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉक्टर संजय तेवतिया एमबीबीएस एमडी, समृद्धि अरोड़ा एडवोकेट, चन्द्रप्रकाश अग्रवाल प्रधानाचार्य, गरिमा अग्रवाल अभिनेत्री एवं समाजसेविका, निर्भय सिंह फार्मर इंटरनेशनल एथलीट, निधिर मेहरोत्रा समाजसेवी, नरेश बैसला समाजसेवी, नलिन सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय युवा क्रांति मोर्चा, पुनीत शर्मा एसोसिएट एडिटर TV9 भारतवर्ष, राजवीर सिंह क्रांतिकारी, राजा बाबू शर्मा भारतीय व्हीलचेयर क्रिकेटर, विपिन चौधरी अंतर्राष्ट्रीय पर्वतारोही, श्रेष्णवी रंजना नेव अंतर्राष्ट्रीय कथक नृत्यांगना, श्रीमती विमलेश शर्मा सामाजिक कार्यकर्ता और डाक्टर विकास तोमर।
इस अवसर पर ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती वंदना सोनी, सेल्यूट तिरंगा के उपाध्यक्ष विपिन चौधरी, दीपमाला, सच्चिदानंद पोखरियाल, रवि चिकारा, आशा शर्मा, अंजना त्यागी, पायल झा, बृजपाल तेवतिया, सुभाष प्रधान, चरित्र पूनिया, दीपमाला चौधरी, जीशान कादरी, संजीव शर्मा, गौरव बंसल, प्रीति सिंघला, नीरू सूरी, रेनू, सुमन, छवि आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply