विश्व स्तरीय यशोदा मेडिसिटी हॉस्पिटल से मिलेगी विशेष सुविधा: सुधीर श्रीवास्तव

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। इंदिरापुरम में यशोदा मेडिसिटी हॉस्पिटल की तरफ से आज शिप्रा सन सिटी के लोगों को विजिट कराया गया। 1200 बेड का वर्ल्ड क्लास हॉस्पिटल बेहतरीन और आधुनिक सुविधाओं से लैस है। इसके 12वें तल पर हेलीपैड की भी सुविधा है, जिससे देश-विदेश में कहीं से भी यहां आने वाले मरीजों को स्वास्थ्य लाभ मिल सकेगा। यह कहना है शिप्रा सन सिटी के पूर्व अध्यक्ष व वरिष्ठ समाजसेवी सुधीर श्रीवास्तव का। उनके साथ हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ पीएन अरोड़ा, सीईओ डॉ सुनील डागर और सुरेश वल्ली भी उपस्थित रहे।
सुधीर श्रीवास्तव समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय संयोजक भी हैं। उन्होंने बताया कि हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ पीएन अरोड़ा बेहतरीन डॉक्टर होने के साथ-साथ एक अच्छे इंसान भी हैं। आज उन्होंने खुद हॉस्पिटल के सभी सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। स्वयं सुधीर श्रीवास्तव यशोदा हॉस्पिटल से पिछले करीब 12 साल से जुड़े हुए हैं और किसी भी जरूरतमंद को समय-समय पर अस्पताल से मदद दिलाते रहते हैं। उन्होंने कहा कि आज भी हमारी पूरी टीम के साथ बातचीत हुई है। डॉ अरोड़ा ने शिप्रा सन सिटी के निवासियों के लिए हर तरह का सहयोग करने को कहा है।
उल्लेखनीय है कि इंदिरापुरम में एक वर्ल्ड क्लास हॉस्पिटल की सुविधाओं के साथ यशोदा मेडिसिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन भी बहुत ही जल्द होने वाला है। इससे देश-विदेश के मरीजों के लिए इंदिरापुरम में एक बेहतरीन सुविधाओं के साथ हॉस्पिटल जल्द उपलब्ध हो जाएगा। विजिट करने के अवसर पर अरविंद कुमार, कविता सिंह, मिली सिंह, शिम्पी सिंह और संगीता सिंह उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*