राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नोएडा। न्यूज एजेंसी पीएनआई के संपादक पवन राज सिंह के पिता श्री तेजपाल सिंह का मंगलवार की सुबह निधन हो गया। वह लंबे समय से अस्वस्थ थे और इन दिनों मेट्रो अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। परिवार में तीन बेटे पत्रकार पवन राज सिंह, राजेन्द्र कुमार और ललित कुमार हैं।
1 अप्रैल 2025 को तेजपाल सिंह के निधन से परिवार और मित्रों में शोक की लहर छा गई। तेजपाल सिंह विद्युत विभाग से सेवानिवृत थे और आजाद विहार खोड़ा कालोनी में रह रहे थे। मंगलवार की दोपहर बाद ही ब्रजघाट में उनका अंतिम दाह-संस्कार कर दिया गया। पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र बच्चन ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरा दुख व्यक्त करते हुए हार्दिक संवेदना प्रकट की है। राष्ट्रीय जनमोर्चा परिवार उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता है।

Leave a Reply