राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। नेहरू नगर स्थित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल प्रताप विहार द्वारा दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन एवं गणेश वंदना के साथ किया गया। मुख्य अतिथि जाने-माने पटकथा लेखक, निर्माता, निर्देशक एवं डॉक्यूमेंट्री फिल्म निर्माता सैयद दिलबर और विशिष्ट अतिथि ज्योतिषाचार्य श्रुति द्विवेदी रहे।
बुधवार, 2 अप्रैल को आयोजित कार्यक्रम की विषयवस्तु 20वीं सदी के दूरदर्शन पर आने वाले ‘चित्रहार’ पर आधारित थी। विद्यार्थियों ने नृत्य एवं अभिनय के माध्यम से उन गानों की कॉपी कर और बीच-बीच में प्रसारित होने वाले विज्ञापनों को भी अपने अभिनय से दर्शकों को वास्तव में एक बार फिर से उसी युग में पहुंचा दिया। इसी के साथ-साथ कक्षा 2 के सभी विभागों अ, ब, स, द एवं य के सभी विद्यार्थियों का दीक्षांत समारोह संपन्न हुआ।
कार्यक्रम उपस्थित इंदिरापुरम के प्रधानाचार्य आशीष मित्तल एवं गुरिंदर सिंह, विद्यालय सचिव प्रियंक जोशी, विद्यालय उप सचिव अमित सिन्हा, निदेशक पंकज जोशी का प्रताप विहार के प्रधानाचार्य मधुकर प्रिय, उप प्रधानाचार्या श्रीमती कल्पना सीजो, वरिष्ठ अध्यापिका श्रीमती श्रद्धा सिंह, फाऊंडेशनल इंचार्ज श्रीमती रेखा बिष्ट तथा फाऊंडेशनल कोऑर्डिनेटर श्रीमती बिंदिया चड्ढा आदि ने स्वागत-सत्कार किया। साथ ही मधुकर प्रिय ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस बीच दीक्षांत की पोशाक में सजे-संवरे नन्हें-मुन्नों को देख सभी अभिभावक गर्व एवं आनंद का अनुभव कर रहे थे।
मुख्य अतिथि सैयद दिलबर ने अभिभावकों को बच्चों को अपनी मातृभाषा सिखाने का मशवरा दिया। विद्यालय निदेशक प्रियंक जोशी ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम एक्टिविटी इंचार्ज श्रीमती पारुल गौर के दिशा निर्देशन में संपन्न हुआ। फाउंडेशनल इंचार्ज श्रीमती रेखा बिष्ट ने सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया।

Leave a Reply