राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
खुर्जा (बुलंदशहर)। शक्ति साहित्य संस्था द्वारा काव्य संध्या का आयोजन किया गया, जो पूरी तरह से नारी शक्ति पर आधारित रहा। मुख्य अतिथि नगर पालिका की अध्यक्ष श्रीमती अंजना सिंघल भगवान दास ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की जिलाध्यक्ष श्रीमती मंजू गुप्ता और कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक बुद्धपाल सिंह सजग ने किया। इस अवसर पर उपस्थित कई वरिष्ठ कवि-कवयित्रियों ने समां बांध दिया। साथ ही संस्था द्वारा प्रकाशित एक पुस्तक का लोकार्पण भी किया गया।
नामचीन कवियों में शामिल बुलंदशहर के रमेश प्रसून की कविता ‘घर के भीतर आग लगी है…’ खूब सराही गई। देवेन्द्र देव मिर्जापुरी की कविता ‘अहिल्या सी नारी…’, जयकिशन जय की ‘स्त्री है दीपक की बाती…’, मधु वार्ष्णेय का शिव शक्ति वृतांत, संगीता अहलावत का बेटियों से आंगन में खुशियां अपार…, जीपी सिंह सफर की गजलें, बुद्धपाल सिंह सजग की राशन की दुकान, ऋतु गुप्ता की आरक्षण की तलवार आदि कविताओं ने मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम में डॉ साधना अग्रवाल के पति स्व प्रदीप अग्रवाल की स्मृति में श्रीमती मंजू गुप्ता को ‘प्रदीप अग्रवाल मेमोरियल अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। मंच संचालन डा. साधना अग्रवाल ने किया। संस्था की सदस्यों पूनम शर्मा, रेखा चौधरी, पूनम सिंघल, लेखिका अनामिका, लक्ष्मी कनोडिया, तनु चौधरी, वर्षा गुप्ता, अंजलि मित्तल, रेनू तायल, मीनू गुप्ता, दीप्ति सिंघल, शैफाली पाण्डेय आदि उपस्थित रहीं।
काव्य संध्या के आयोजन में श्रीमती मंजू गुप्ता, जय कृष्ण जय, ऋतु गुप्ता, लक्ष्मी कानोडिया, पूनम शर्मा, रेखा चौधरी, तनु चौधरी, वर्षा गुप्ता, अंजलि मित्तल, रेनू तायल, मीणा गुप्ता, दीप्ति सिंघल, शेफाली पाण्डेय आदि का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply