भगवान बालाजी से डॉ अशेक ने सभी के के लिए की सुख-समृद्धि की कामना

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। गुलमोहर एनक्लेव में आयोजित श्री बालाजी भगवान प्रकटोत्सव समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर गंगा न्यूज फाउंडेशन के संस्थापक डॉ अशेक कुमार और राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश राजपूत भी शामिल हुए। डॉ अशोक कुमार ने जहां भगवान बालाजी के दर्शन कर सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और शांति की कामना की, वहीं देहाती गायिका राजबाला के भजनों पर बालाजी के भक्त झूम उठे।
शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम के बारे में बताते हुए डॉ अशोक ने ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ से कहा, “इस तरह के धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होते रहने चाहिए। ऐसे आयोजनों से समाज में आध्यात्मिक चेतना और सांस्कृतिक एकता को बल मिलता है।”

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*