राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
खुर्जा (बुलंदशहर)। कबाड़ी बाजार में श्री भक्त हनुमान सेवा समिति ट्रस्ट खुर्जा का वार्षिक चुनाव संपन्न हो गया। डीसी गुप्ता को जिलाध्यक्ष और पीयूष अग्रवाल को नगर अध्यक्ष चुना गया हैं। डीसी गुप्ता ने बसंत कानोडिया को जिला उपाध्यक्ष और प्रदीप पंडित को जिला सचिव घोषित करते हुए बताया कि वह जल्द ही कार्यकारिणी का गठन कर पूरी टीम की सूची जारी करेंगे।
शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम के तहत नगर अध्यक्ष पीयूष अग्रवाल ने श्रीमती सरिता गुप्ता को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया है। श्री भक्त सेवा समिति के सदस्यों ने इस अवसर पर पौधरोपड़ किया। पीयूष अग्रवाल ने बताया कि सामूहिक स्तर पर गरीब कन्याओं का विवाह इस बार खुर्जा में ही संपन्न कराया जाएगा। कार्यक्रम में बसंत कानोडिया, संजय अग्रवाल, नवीन बंसल ऑटो पार्ट्स, प्रदीप पंडित, राजेश अग्रवाल, रवि अग्रवाल, अखिल बंसल, नवीन कुमार एडवोकेट, प्रदीप कुमार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply