राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
लखनऊ। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा रविवार को इंदिरानगर स्थित ‘जयति ओएसिस इन’ में अधिवक्ता सम्मेलन – 2025 का आयोजन किया गया। एबीकेएम के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इंद्रसेन श्रीवास्तव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने अधिवक्ताओं की भूमिका को समाज के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि अधिवक्ता न केवल मुवक्किलों के अधिकारों की रक्षा करता है, बल्कि संविधान के प्रावधानों व न्यायिक प्रक्रिया को भी मजबूत बनाने में अपनी भूमिका निभाता है।
उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य पवन सिंह चौहान ने अधिवक्ताओं के समाज में महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कायस्थ समाज को जहाँ भी मेरी जरूरत होगी, मैं हमेशा खड़ा रहूँगा। कार्यक्रम को समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता दीपक रंजन, चित्रांश महासभा के संजीव वर्मा, विश्व हिंदू रक्षा परिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय, महासभा के प्रदेश महामन्त्री श्यामचंद्र श्रीवास्तव आदि लोगों ने संबोधित किया।
अतिथियों का स्वागत अखिल भारतीय कायस्थ महासभा लखनऊ के जिलाध्यक्ष डा. मोहित प्रकाश श्रीवास्तव और प्रोफेसर सुनील कुमार श्रीवास्तव भावी प्रत्याशी स्नातक क्षेत्र लखनऊ एवं संचालन महासभा के कार्यकारी प्रदेश महामन्त्री राकेश श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष ऋतु खरे, प्रदेश महामंत्री नेहा श्रीवास्तव, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष (मध्य संभाग) महिला प्रकोष्ठ ममता सक्सेना, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी कपिल कान्त श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष रामप्रकाश श्रीवास्तव, प्रदेश कोषाध्यक्ष आमोद श्रीवास्तव, विकास श्रीवास्तव, श्वेता श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता समाज के प्रतिनिधि एवं बुद्धिजीवी मौजूद रहे।

Leave a Reply