राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गोरखपुर। पं. दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने बुधवार को अपने स्थापना के 75वें गौरवशाली वर्ष को ‘हीरक जयंती’ के रूप में मनाया। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महंत दिग्विजयनाथ प्रेक्षागृह एवं हीरक जयंती द्वार का शिलान्यास एवं हीरक जयंती स्पोर्ट्स स्टेडियम के शिलापट्ट का अनावरण किया।
उल्लेखनीय है कि करीब 75 वर्ष पहले आजादी के बाद उत्तर प्रदेश में स्थापित पहले राज्य विश्वविद्यालय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नाम से स्थापित हुआ था। एक मई 1950 को तत्कालीन मुख्यमंत्री पं. गोविंद बल्लभ पंत द्वारा इस विश्वविद्यालय की स्थापना की गई थी, जिसने पूर्वांचल में शिक्षा और शोध के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों यहां दीनदयाल उपाध्याय प्रेक्षागृह और इसके भव्य प्रवेश द्वार की स्थापना हुई। साथ ही बुधवार को ही स्टेडियम का भी लोकार्पण किया गया।

Leave a Reply