तन्वी हेल्पिंग ग्रुप ने जोन्ससोन्स बेबी वेलकम किट का किया वितरण

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गौतमबुद्ध नगर। तन्वी हेल्पिंग ग्रुप द्वारा रविवार को नवजात शिशु बेटियों को स्वास्थ से जुड़ी जोन्ससोन्स बेबी वेलकम किट वितरण की गई। ग्राम गिरधरपुर सुनारसी में आयोजित कार्यक्रम में संस्था की सचिव पूजा चौहान, सुधा और स्टार प्रचारक तन्वी चौहान उपस्थित रहीं।
पूजा चौहान ने इस अवसर पर महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा कि सभी को समाज में एक दूसरे की मदद करनी चाहिए। इस अवसर पर गीता, बबिता, नीतू, संगीता, हेमलता, वंदना, प्रदीप, रेखा, अनिता, कांति, कुंता, मनोज बाला, सविता भाटी, विजय चौहान, सुबे सिंह, निमेष, मास्टर बालचंद नागर, रवि चौहान, पिंटू, विकास, अतुल आदि उपस्थित रहे।
इससे पहले 27 अप्रैल को तन्वी हेल्पिंग ग्रुप द्वारा ग्राम कन्हैया कुंज, गिरधरपुर सुनारसी में कक्षा नर्सरी से नौवीं तक उत्तीर्ण विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूजा चौहान और स्टार प्रचारक तन्वी चौहान ने की थी।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*