दोहा संग्रह सहित पांच पुस्तकों का लोकार्पण, कई दोहाकार सम्मानित

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। वसुंधरा स्थित एक होटल में देवप्रभा प्रकाशन द्वारा भव्य दोहा सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर ‘कविता अविराम-7’ साझा दोहा संग्रह सहित पांच पुस्तकों- कृष्णामृत हाला, बूंद-बूंद सागर, सागर की दस लहरों और लोक नाट्य परम्परा’ का लोकार्पण किया गया। साथ ही 36 दोहाकारों को सम्मानित किया गया।
लोकार्पण कार्यक्रम की अध्यक्षता कवयित्री डॉ मधु चतुर्वेदी ने की। मुख्य अतिथि सुप्रसिद्ध दोहाकार, गज़लकार एवं गीतकार नरेश शांडिल्य रहे, जबकि कवि डॉ. राकेश सक्सेना, बीके वर्मा ‘शैदी’ एवं डॉ. सुरेन्द्र शर्मा ‘रसिक’ बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। कवयित्री शोभा सचान ने मधुर सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। मंच संचालन कवयित्री कुसुम लता कुसुम पुंडोरा ‘कुसुम’ ने संभाला। डॉ. चेतन आनंद ने सभी आमंत्रित अतिथियों एवं दोहाकारों को अंगवस्त्र, स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका स्वागत-सम्मान किया।
प्रथम सत्र में डॉ राकेश सक्सेना ने दोहा तकनीक पर प्रकाश डाला। नरेश शांडिल्य ने दोहा के भाव पक्ष व अर्थ से संबंधित बहुत ही सूक्ष्म जानकारी व दोहों के नियमों से परिचित कराया। बीके वर्मा ‘शैदी’ एवं डॉ. मधु चतुर्वेदी ने दोहों की सार्थकता व भाव पक्ष-कला पक्ष की विवेचना की तथा दोहों के मर्म को समझाया। डॉ सुरेंद्र शर्मा ’रसिक’ ने अपनी चारों विमोचित पुस्तकों पर अपने विचार रखे।
दूसरे सत्र में दोहा पाठ करने वाले दोहाकारों में डॉ. मनोज कामदेव, डॉ. राजेश जोशी, सुरेश चंद्र जोशी, रजनीश गोयल, डॉ संतोष संप्रीति, डॉ मधुबाला श्रीवास्तव, सिद्धि डोभाल, ज्योति किरन राठौर, मंजुला रॉय, शालिनी शर्मा, अजीत श्रीवास्तव ’नवीन’, मनीषा जोशी, शोभा सचान, दिनेश चंद्र श्रीवास्तव, दीपिका वल्दिया, डॉ. सुरुचि सैनी, सपना दत्ता सुहासिनी, विशाल जैन, युद्धबीर सिंह बिष्ट, सुरेश सेमवाल, रजनी बाला, सीमा सागर शर्मा, कुसुम लता पुंडोरा ’कुसुम’, चेतन आनंद, डॉ. राकेश सक्सेना, नरेश शांडिल्य, बीके वर्मा शैदी, डॉ. मधु चतुर्वेदी इत्यादि रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*